अहमदाबाद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलाए जा रहे 'संडे ऑफ साइकिल' इवेंट के 75वें संस्करण में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों को फिट रखने के लिए प्रेरित करने वाली सरकार की इस मुहिम की सराहना की।

Advertisement

गुरजीत ने इसके साथ ही कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की शानदार मेजबानी करने में सफल रहेगा। गुरजीत ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "अहमदाबाद आकर बहुत अच्छा लग रहा है। फिट इंडिया के तहत 'संडे ऑफ साइकिल' मुहिम में बहुत सारे लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और युवाओं को भी यह काफी पसंद आ रहा है। मैं लोगों को यही कहूंगी कि आप हर रविवार को साइकिल चलाइए और अगर हो सके, तो रोज साइकिल चलाने की कोशिश कीजिए। देखकर काफी बढ़िया लगा कि लोग घरों से बाहर आकर इस मुहिम को सपोर्ट कर रहे हैं।"

Advertisement

गुरजीत ने भारत की मेजबानी में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को लेकर बात करते हुए कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन भारत में होना है, तो भारतीय खिलाड़ी जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन काफी शानदार रहेगा, क्योंकि खिलाड़ियों को काफी अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।"

गुरजीत ने इसके साथ ही कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की शानदार मेजबानी करने में सफल रहेगा। गुरजीत ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "अहमदाबाद आकर बहुत अच्छा लग रहा है। फिट इंडिया के तहत 'संडे ऑफ साइकिल' मुहिम में बहुत सारे लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और युवाओं को भी यह काफी पसंद आ रहा है। मैं लोगों को यही कहूंगी कि आप हर रविवार को साइकिल चलाइए और अगर हो सके, तो रोज साइकिल चलाने की कोशिश कीजिए। देखकर काफी बढ़िया लगा कि लोग घरों से बाहर आकर इस मुहिम को सपोर्ट कर रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

गुरजीत के अलावा, संडे ऑन साइकिल इवेंट में निशानेबाजी में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग भी शामिल हुए। उन्होंने सरकार के इस मुहिम की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की मेजबानी में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन यादगार रहेगा। गगन ने कहा कि अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर तैयारियों चल रही हैं और शहर को इस टूर्नामेंट के लिए हर तरह से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों में स्पोर्ट्स साइंस के महत्व पर भी जोर दिया। गगन ने कहा कि स्पोर्ट्स साइंस की मदद से खिलाड़ियों को अपने शरीर और खेल को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है और वह अपने गेम में सुधार भी कर पाते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार