भारत ने अल्ट्रा रनिंग में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जापान के हिरोसाकी में हुई आईएयू 24-घंटे एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और भारत को इस खेल में एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित किया।

Advertisement

पुरुषों की 24-घंटे दौड़ में भारत ने इतिहास रच दिया। टीम ने न सिर्फ गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल अपने नाम किए, बल्कि पूरे व्यक्तिगत पोडियम पर कब्जा जमाया। अमर सिंह देवंदा ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 282.881 किलोमीटर (226 लैप) की दूरी तय की और गोल्ड मेडल जीता। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। गीनो एंटनी ने 272.894 किलोमीटर (218 लैप) दौड़कर सिल्वर मेडल हासिल किया। सौरव कुमार रंजन ने 260.058 किलोमीटर (208 लैप) की दूरी तय कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Advertisement

तीनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय पुरुष टीम ने कुल 815.833 किलोमीटर की दूरी तय कर टीम गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह प्रदर्शन एशिया-ओशिनिया स्तर पर अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर रहा और किसी भी एशियाई देश का आईएयू चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इस मुकाबले में जापान दूसरा और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर रहा।

महिला वर्ग में भारत ने कुल 667.722 किलोमीटर की दूरी तय कर टीम ब्रॉन्ज मेडल जीता। जापान ने 707.357 किलोमीटर के साथ गोल्ड और ऑस्ट्रेलिया ने 684.450 किलोमीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। भारतीय महिला टीम की ओर से तेनजिन डोल्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 228.939 किलोमीटर दौड़ लगाई और कुल मिलाकर चौथा स्थान हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।

इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए यह प्रदर्शन बेहद खास रहा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 12 घंटे और 24 घंटे की कैटेगरी में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने। पुरुष टीम का कुल स्कोर एशिया-ओशिनिया क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर रहा। इसके अलावा, 11 में से 8 भारतीय एथलीट्स ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किए। वहीं, भारतीय पुरुष टीम विश्व स्तर के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर से भी केवल 13 किलोमीटर पीछे रही।

महिला वर्ग में भारत ने कुल 667.722 किलोमीटर की दूरी तय कर टीम ब्रॉन्ज मेडल जीता। जापान ने 707.357 किलोमीटर के साथ गोल्ड और ऑस्ट्रेलिया ने 684.450 किलोमीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। भारतीय महिला टीम की ओर से तेनजिन डोल्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 228.939 किलोमीटर दौड़ लगाई और कुल मिलाकर चौथा स्थान हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

महिला टीम की लीडर तेनजिन डोल्मा ने कहा कि दूरदराज के गांव से निकलकर इस स्तर पर पहुंचना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बेहतर सपोर्ट और फंडिंग मिलने से भारत के और खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक सकते हैं। भारत ने 2022, 2024 और अब 2026 में लगातार तीसरी बार 24-घंटे अल्ट्रारनिंग एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप का खिताब जीता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार