स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) एशियन गेम्स 2026 और बाकू में होने वाली विश्व जूडो चैंपियनशिप की तैयारियों के तहत भारत की सीनियर जूडो टीम के लिए जापान की त्सुकुबा यूनिवर्सिटी में विदेशी प्रशिक्षण शिविर की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

Advertisement

14 सदस्यों का एक भारतीय दल 2 अक्टूबर तक सुकुबा यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल ट्रेनिंग (प्री-गेम्स) प्रोग्राम में हिस्सा ले रहा है, जिसमें 11 जूडो खिलाड़ी (1 पुरुष और 10 महिला एथलीट) और 3 कोच शामिल हैं।

इन 11 जूडो खिलाड़ियों में से तीन, अस्मिता डे (महिला -48 किग्रा), यामिनी मौर्य (महिला -57 किग्रा) और तखेलंबम इनुंगनबी (महिला -70 किग्रा) एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा हैं।

अस्मिता 30 सितंबर को मुकाबला करेंगी, जबकि यामिनी और इनुंगनबी 1 अक्टूबर को नागोया के आइची इंटरनेशनल एरिना (आईजी एरिना) में मैट पर उतरेंगी।

विदेश में ट्रेनिंग का यह कैंप इंटरनेशनल कैलेंडर के एक अहम पड़ाव पर हो रहा है, क्योंकि आइची-नागोया में एशियन गेम्स के ठीक बाद 4 से 11 अक्टूबर तक बाकू में विश्व जूडो चैंपियनशिप होगी। बाकू टूर्नामेंट में कुल 10 जूडो खिलाड़ी (1 पुरुष और 9 महिलाएं) हिस्सा ले रहे हैं।

सुकुबा यूनिवर्सिटी में फिलहाल ट्रेनिंग लेने वालों में पुरुषों में हर्ष सिंह (60 किग्रा) शामिल हैं, जबकि महिला स्क्वाड में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट अस्मिता डे (48 किग्रा), श्रद्धा चोपड़े (52 किग्रा), एल. नुंगशिथोई चानू (52 किग्रा), यामिनी मौर्य (57 किग्रा), लिंथोई चानंबम (63 किग्रा), उन्नति शर्मा (63 किग्रा), हिमांशी टोकस (63 किग्रा), तखेलंबम इनुंगनबी (70 किग्रा), केएच ताइबंगनबी (70 किग्रा) और इशरूप नारंग (78 किग्रा) शामिल हैं। कोचिंग स्टाफ में जीवन कुमार शर्मा, बिरेंद्र सिंह और राजविंदर कौर शामिल हैं।

यह मंजूरी युवा मामले और खेल मंत्रालय की 'नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन्स (एएनएसएफ) को सहायता' योजना के तहत दी गई है, और जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया विदेशी एक्सपोजर के लिए कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेगा।

सुकुबा यूनिवर्सिटी में फिलहाल ट्रेनिंग लेने वालों में पुरुषों में हर्ष सिंह (60 किग्रा) शामिल हैं, जबकि महिला स्क्वाड में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट अस्मिता डे (48 किग्रा), श्रद्धा चोपड़े (52 किग्रा), एल. नुंगशिथोई चानू (52 किग्रा), यामिनी मौर्य (57 किग्रा), लिंथोई चानंबम (63 किग्रा), उन्नति शर्मा (63 किग्रा), हिमांशी टोकस (63 किग्रा), तखेलंबम इनुंगनबी (70 किग्रा), केएच ताइबंगनबी (70 किग्रा) और इशरूप नारंग (78 किग्रा) शामिल हैं। कोचिंग स्टाफ में जीवन कुमार शर्मा, बिरेंद्र सिंह और राजविंदर कौर शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जूडो खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता से पहले जापान में प्रशिक्षण लेने से उन्हें मेजबान देश के माहौल के अनुकूल ढलने का मौका मिलेगा। साथ ही, 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स से पहले उन्हें उच्च स्तरीय तैयारी का भी लाभ मिलेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार