हॉकी इंडिया ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 23 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी कमान ज्योति सिंह के हाथों में है। ये मुकाबले 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कैनबरा के नेशनल हॉकी सेंटर में खेले जाएंगे।

Advertisement

भारतीय जूनियर महिला टीम इस दौरे पर कुल पांच मैच खेलेगी। भारतीय टीम के शुरुआती तीन मुकाबले ऑस्ट्रेलिया जूनियर महिला टीम के खिलाफ होंगे, जिसके बाद दो मैच ऑस्ट्रेलिया की हॉकी वन लीग की क्लब टीम कैनबरा चिल के खिलाफ खेले जाने हैं।

Advertisement

कप्तान ज्योति सिंह ने इस साल की शुरुआत में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दौरान सीनियर टीम में जगह बनाई थी। उनकी इस टीम में डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है।

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी निधि और एंगल हर्षा रानी मिंज को सौंपी गई है।

डिफेंडर में मनीषा, ज्योति सिंह (कप्तान), लालथंतलुआंगी, ममिता ओरम, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू और नंदिनी पर निर्भर करेगी।

मिडफील्डर में प्रियंका यादव, साक्षी राणा, खैदेम शिलेइमा चानू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धन, इशिका, सुनीता टोप्पो और अनीशा साहू जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल होंगी। वहीं, फॉरवर्ड लाइन में लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, सोनम, कनिका सिवाच और सुखवीर कौर शामिल हैं।

Advertisement

यह सीरीज दिसंबर में चिली के सैंटियागो में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 से पहले भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

टीम के चयन को लेकर भारतीय जूनियर महिला टीम के कोच तुषार खांडेकर ने कहा, "यह युवा खिलाड़ियों का एक प्रतिभाशाली समूह है। खिलाड़ी ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने सभी विभागों में सही संतुलन बनाने की कोशिश की है। टीम में ऐसे खिलाड़ी चुने हैं, जो किसी भी परिस्थिति में ढल सकें। ऑस्ट्रेलिया दौरा इस समूह के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और बहुमूल्य अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का एक शानदार मौका होगा।"

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम:

Advertisement

गोलकीपर: निधि, एंगल हर्षा रानी मिंज।

डिफेंडर: मनीषा, ज्योति सिंह (कप्तान), लालथंटलुआंगी, ममिता ओरम, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी।

गोलकीपर: निधि, एंगल हर्षा रानी मिंज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फॉरवर्ड: लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, सोनम, कनिका सिवाच, सुखवीर कौर।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार