भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब तक निराशाजनक रहा है। पहले मैच में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम को अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर 21 टीम से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

शनिवार को कैनबरा के नेशनल हॉकी सेंटर में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया की अंडर 21 टीम मे 0-5 से हरा दिया।ऑस्ट्रेलिया के लिए मकायला जोन्स (10वें, 11वें, 52वें मिनट), सामी लव (38वें मिनट), मिगालिया हॉवेल (50वें मिनट) ने गोल किए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने शुरू से ही अपने आक्रामक इरादे दिखाए। मकायला जोन्स ने 10वें और 11वें मिनट में गोल करते हुए टीम को 0-2 से मजबूत बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय डिफेंस अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को कोई भी गोल नहीं करने दिया। भारतीय टीम ने भी आक्रामक प्रयास किए, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

दूसरे हाफ में, ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दबाव बनाए रखा और मौकों का पूरा फायदा उठाया। सामी लव (38वें मिनट) ने फील्ड गोल करके बढ़त को और मजबूत किया और स्कोर 0-3 कर दिया। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने मिगालिया हॉवेल ने 50वें मिनट, मकायला जोन्स ने 52वें मिनट में गोल कर मैच अपनी झोली में डाल लिया।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय डिफेंस अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को कोई भी गोल नहीं करने दिया। भारतीय टीम ने भी आक्रामक प्रयास किए, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अपने शुरुआती दो मैचों में हार के बाद भारतीय जूनियर महिला टीम अब फिर से संगठित होने और आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने का लक्ष्य रखेगी। यह मौजूदा दौरा एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विश्व कप का आयोजन इसी साल दिसंबर में चिली के सैंटियागो में होना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार