एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय शूटर्स शुक्रवार को स्वदेश लौटे। एयरपोर्ट पर शूटर्स का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर कई शूटर्स के परिवार के लोग भी पहुंचे।

Advertisement

भारतीय शूटर राइजा ढिल्लों ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "हमारी पूरी शूटिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी ने मेडल जीता है और यहां तक पहुंचने के लिए हम सभी ने बहुत कड़ी मेहनत की है, इसलिए हमें बहुत गर्व है। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) और हमारे सभी स्पॉन्सर्स का भी धन्यवाद, जिन्होंने हमें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की।उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।"

पुरुष टीम और मिक्स्ड टीम के साथ कुल दो मेडल जीतने वाले भारतीय शूटर अनंतजीत सिंह नरुका ने कहा, "दो मेडल जीतने की खुशी ही कुछ अलग होती है। पिछली बार भी जब मैं एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गया था, तो मैंने दो मेडल जीते थे और इस बार भी मैंने दो मेडल जीते हैं।" भारतीय शूटर भवतेघ सिंह गिल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि हम देश के लिए मेडल लेकर आ रहे हैं, यह सभी के लिए गर्व का पल है। मुझे बहुत खुशी है कि हमने एशियन गेम्स में भारत के लिए इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की। ​​कुल मिलाकर यह एक शानदार अनुभव था। एशियन गेम्स का आयोजन और हमारी टीम का प्रदर्शन - इन सभी चीजों ने इस अनुभव को बेहतरीन बना दिया। इसकी कोई तुलना नहीं है।"

अनंतजीत और परिनाज की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, इसी स्पर्धा में भारत की पुरुष और महिला टीम भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही। भवतेघ सिंह गिल, अनंतजीत सिंह और मैराज अहमद खान की तिकड़ी ने देश को ब्रॉन्ज दिलाया, जबकि परिनाज राइजा और माहेश्वर ने 331 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

पुरुष टीम और मिक्स्ड टीम के साथ कुल दो मेडल जीतने वाले भारतीय शूटर अनंतजीत सिंह नरुका ने कहा, "दो मेडल जीतने की खुशी ही कुछ अलग होती है। पिछली बार भी जब मैं एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गया था, तो मैंने दो मेडल जीते थे और इस बार भी मैंने दो मेडल जीते हैं।" भारतीय शूटर भवतेघ सिंह गिल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि हम देश के लिए मेडल लेकर आ रहे हैं, यह सभी के लिए गर्व का पल है। मुझे बहुत खुशी है कि हमने एशियन गेम्स में भारत के लिए इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की। ​​कुल मिलाकर यह एक शानदार अनुभव था। एशियन गेम्स का आयोजन और हमारी टीम का प्रदर्शन - इन सभी चीजों ने इस अनुभव को बेहतरीन बना दिया। इसकी कोई तुलना नहीं है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने भारत को एक और सिल्वर मेडल दिलाया। बाद में व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारतीय निशानेबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी रहा, जहां हिमांशु ने सिल्वर और रुद्राक्ष ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश की पदक संख्या में इजाफा किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार