Junior Asia Cup: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 के लिए शुक्रवार को बेंगलुरु से रवाना हुई। भारत ने 2023, 2015, 2008 और 2004 सहित रिकॉर्ड चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने पिछले साल फाइनल में प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीता था।

Advertisement

इस बार इस आयोजन में 10 टीमें भाग ले रही हैं, भारत को कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और थाईलैंड के साथ पूल ए में रखा गया है जबकि पूल बी में शेष पांच टीमें पाकिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश, ओमान और चीन हैं।

Advertisement

कप्तान आमिर अली और उप कप्तान रोहित की अगुआई में भारत 27 नवंबर को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, उसके बाद 28 नवंबर को जापान के खिलाफ मैच खेलेगा। 30 नवंबर को चीनी ताइपे के खिलाफ मुकाबला तय है और कोरिया के खिलाफ उनका आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 1 दिसंबर को होना है। भारतीय टीम को 3 दिसंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए शीर्ष दो में जगह सुनिश्चित करनी होगी।

सुल्तान जोहोर कप 2024 में तीसरे स्थान पर रहने के बाद भारत अपनी लय को बरकरार रखते हुए ओमान में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 में मुख्य कोच पीआर श्रीजेश की अगुआई में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा।

भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान के रूप में कप्तान आमिर अली ने कहा, ''मैं पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 के लिए बेहद उत्साहित हूं। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम सभी इस टूर्नामेंट के महत्व और बड़े मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के अवसर को समझते हैं। हमारा ध्यान पहले मैच से ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने और फाइनल में जगह बनाने के लिए एक मजबूत स्थिति हासिल करने पर है।"

सुल्तान जोहोर कप 2024 में तीसरे स्थान पर रहने के बाद भारत अपनी लय को बरकरार रखते हुए ओमान में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 में मुख्य कोच पीआर श्रीजेश की अगुआई में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार