Saudi Arabia:  यूईएफए यूरो 2024 क्वालीफायर में पोलैंड और मोल्दोवा के बीच मैच ड्रॉ रहा, जिससे टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उनकी संभावनाएं बरकरार हैं।

Advertisement

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड को प्रबल दावेदार के रूप में देखे जाने के बावजूद सेर्गेई क्लेसेन्को द्वारा प्रशिक्षित मेहमान टीम ने अपने साहस और आक्रमण शैली से सबको प्रभावित किया और 25वें मिनट में गोल दागा।

Advertisement

फिर, मोल्दोवा ने अपना ध्यान अपनी बढ़त की रक्षा पर केंद्रित कर दिया, जबकि पोलैंड को मौके बनाने में समस्या हुई।

पोलैंड ने ब्रेक के बाद बराबरी हासिल करने के लिए गति बढ़ा दी और 53वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया।

फिर, कई प्रयासों और अटैक के बाद भी पोलैंड बढ़त हासिल करने में कामयाब नहीं रहा। ऐसा ही कुछ हाल मोल्दोवा का भी रहा।

हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में पोलैंड को दूसरा गोल मिल सकता था, लेकिन उनके प्रयास को गोलकीपर डोरियन रेलियन ने विफल कर दिया।

Advertisement

अल्बानिया 13 अंकों के साथ ग्रुप ई में शीर्ष पर है। उसके बाद चेक गणराज्य 11 अंकों के साथ है। पोलैंड 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि मोल्दोवा एक अंक कम के साथ चौथे स्थान पर है।

अगले राउंड में मोल्दोवा अल्बानिया की मेजबानी करेगा, जबकि पोलैंड चेक गणराज्य के खिलाफ खेलेगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार