Saudi Arabia:  यूईएफए ने घोषणा की है कि कोई भी मैच अगली सूचना तक इज़राइल में आयोजित नहीं किया जाएगा।

Advertisement

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूईएफए ने कहा कि उसने इज़राइल के पूरे क्षेत्र में वर्तमान सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के बाद यह निर्णय लिया है।

Advertisement

इज़राइली चैंपियन मैकाबी हाइफ़ा, जो यूईएफए यूरोपा लीग में भाग लेता है और मैकाबी तेल अवीव जो यूईएफए यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग का हिस्सा हैं, उन्हें आईएफए के साथ मिलकर अपने घरेलू मैचों के लिए इज़राइल के बाहर वैकल्पिक स्टेडियम की पेशकश करने के लिए कहा गया है।

इससे पहले कई मैचों को स्थगित किया जा चुका है। हालांकि, तब मैच होने की संभावना थी लेकिन अब अगली सूचना तक इज़राइल में सभी मैचों को निलंबितकर दिया गया है।

इज़राइल क्रमशः 15 और 18 नवंबर को स्विट्जरलैंड और रोमानिया के खिलाफ यूईएफए यूरो 2024 क्वालीफाइंग मैचों की मेजबानी करने वाला है। यदि यूईएफए का निर्णय तब भी प्रभावी रहा, तो दोनों मैचों को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार