Indonesia Open: राष्ट्रीय खेलों के चैंपियन एम थरुन और के सात्विक रेड्डी तथा वैष्णवी खड़केकर की गैरवरीयता प्राप्त मिश्रित युगल जोड़ी ने गुरुवार को यहां गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

थरुन ने शुरुआती गेम में दो गेम प्वाइंट बचाए और फिर निर्णायक गेम में कुछ लंबी अदला-बदली के बाद बढ़त हासिल करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रियांशु राजावत को एक घंटे 10 मिनट में 24-22, 15-21, 21-13 से हराया।

बगल के कोर्ट पर रेड्डी और खड़केकर ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ को 18-21, 21-13, 21-17 से हराया। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो से होगा।

पुरुष एकल में पांचवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसन भी हारकर बाहर हो गए, क्योंकि भारत के रवि ने पहला गेम हारने की निराशा को पीछे छोड़ते हुए मैच 21-23, 21-17, 21-14 से जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में चीनी क्वालीफायर झू झुआन चेन से भिड़ेंगे।

महिला एकल में, तस्नीम मीर के पास मौजूदा चैंपियन लालिनरत चाइवान के खिलाफ तीन मैच प्वाइंट थे, लेकिन वह उनमें से किसी को भी भुना नहीं पाईं और थाई खिलाड़ी के खिलाफ 21-11, 18-21, 26-24 से हार गईं।

पुरुष एकल में पांचवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसन भी हारकर बाहर हो गए, क्योंकि भारत के रवि ने पहला गेम हारने की निराशा को पीछे छोड़ते हुए मैच 21-23, 21-17, 21-14 से जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में चीनी क्वालीफायर झू झुआन चेन से भिड़ेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार