महाराष्ट्र के पुणे में जनवरी में इंटरनेशनल साइकिल रेस का आयोजन होने जा रहा है। यह भारत में पहली बार होगा। यह रेस इंटरनेशनल साइकिल यूनियन में रजिस्टर्ड है। इसमें 50 देशों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी पुणे के कलेक्टर जितेंद्र दुड्डी ने बुधवार को दी।
पुणे के कलेक्टर जितेंद्र दुड्डी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमारा लक्ष्य पुणे को एक वैश्विक शहर बनाना है। पुणे का नाम दुनिया भर में पहचाना जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से हमने एक व्यापक पर्यटन योजना बनाई है और इसका क्रियान्वयन शुरू हो चुका है। पुणे को हमें ग्लोबल सिटी बनाना है। पुणे का नाम पूरे विश्व में होना चाहिए। उस उद्देश्य के तहत हमने एक अच्छा टूरिज्म प्लान बनाया है।"
महाराष्ट्र के पुणे में जनवरी में इंटरनेशनल साइकिल रेस का आयोजन होने जा रहा है। यह भारत में पहली बार होगा। यह रेस इंटरनेशनल साइकिल यूनियन में रजिस्टर्ड है। इसमें 50 देशों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी पुणे के कलेक्टर जितेंद्र दुड्डी ने बुधवार को दी।
Also Read: LIVE Cricket Score
पूरंदर विमानतल के भू-स्वामित्व और अधिग्रहण प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए पुणे के कलेक्टर ने कहा कि वहां के जो मालिक हैं, उनका काफी सालों से विमानतल का विरोध चल रहा था। जब हमने एक महीने में जमीन मापने की शुरुआत की थी तो लोगों का विरोध हुआ था। उसके बाद हमने काफी लोगों के साथ बैठक की, उसमें हमने एक मध्यम मार्ग निकालने की कोशिश की। जिस तरीके से एक प्रोजेक्ट होना चाहिए, उसमें सबसे पहले फायदा किसे होना चाहिए और वह किस तरीके से हो, इस पर समाधान निकालने की हमने कोशिश की।