इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले बेलारूसी एथलीट्स पर लगी सभी पाबंदियां हटाने की सिफारिश की है।

Advertisement

आईओसी के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने अब बेलारूसी एथलीट्स पर अंतरराष्ट्रीय महासंघों और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजकों की ओर से संचालित प्रतियोगिताओं में भागीदारी को लेकर किसी भी शर्त की सिफारिश नहीं करने का फैसला किया है। इनमें टीम इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। हटाई गई पाबंदियों में वे सुरक्षात्मक पाबंदियां शामिल हैं, जो पहली बार फरवरी 2022 में लगाई गई थीं और बाद में 28 मार्च 2023 को अपडेट की गई थीं।

Advertisement

'सिन्हुआ न्यूज एजेंसी' के अनुसार, आईओसी ने कहा है कि उसे लगातार बदलते जटिल भू-राजनीतिक माहौल (जिसमें संघर्षों की बढ़ती संख्या भी शामिल है) से निपटने की जरूरत है। साथ ही एक ऐसे मूल्यों पर आधारित खेल मंच को बनाए रखने के अपने मिशन को पूरा करना है, जो दुनिया को उम्मीद देता है।

यह फैसला 'फिट फोर द फ्यूचर' प्रक्रिया के अनुरूप है, जो सितंबर 2025 में आईओसी की अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री की तरफ से शुरू की गई एक पहल थी। इस पहल ने एथलीट्स के खेल तक पहुंचने और बिना किसी राजनीतिक दखल के प्रतिस्पर्धा करने के मौलिक अधिकार की फिर से पुष्टि की थी।

आईओसी ने एक बयान में कहा, "आईओसी इस बात की फिर से पुष्टि करता है कि इंटरनेशनल प्रतिस्पर्धाओं में एथलीट्स की भागीदारी को उनकी सरकारों के कार्यों (जिसमें युद्ध या संघर्ष में शामिल होना भी शामिल है) के आधार पर सीमित नहीं किया जाना चाहिए।"

2023 में सिफारिशें जारी होने के बाद से, बेलारूसी पासपोर्ट वाले एथलीट्स ने कई इंटरनेशनल इवेंट्स में 'इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट' (एआईएन) के तौर पर हिस्सा लिया है, जिनमें पेरिस 2024 ओलंपिक गेम्स और मिलान-कोर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स शामिल हैं।

Advertisement

आईओसी ने कहा कि लॉस एंजिल्स में ओलंपिक गेम्स 2028 और डोलोमिटी वाल्टेलिना 2028 विंटर यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालिफिकेशन अवधि इस गर्मियों से शुरू होने जा रही है।

2023 में सिफारिशें जारी होने के बाद से, बेलारूसी पासपोर्ट वाले एथलीट्स ने कई इंटरनेशनल इवेंट्स में 'इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट' (एआईएन) के तौर पर हिस्सा लिया है, जिनमें पेरिस 2024 ओलंपिक गेम्स और मिलान-कोर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

एक अलग कदम के तहत, आईओसी के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने कहा कि उसने सितंबर 2025 में यह फैसला किया था कि रूस और बेलारूस, दोनों देशों के युवा एथलीट्स पर से इंटरनेशनल युवा इवेंट्स में हिस्सा लेने पर लगी पाबंदियों को हटाने का प्रस्ताव रखा जाए। इससे उन्हें अपने राष्ट्रीय झंडों, राष्ट्रगानों और टीम की यूनिफॉर्म के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति मिल सकेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार