NorthEast United: हैदराबाद एफसी सोमवार को शाम 7:30 बजे जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की मेजबानी करेगी। हाईलैंडर्स के खिलाफ हैदराबाद एफसी अपने पिछले नौ मैचों में अपराजित (6 जीत, 3 ड्रा) है, जो आईएसएल में किसी भी टीम के खिलाफ उनका सबसे लंबा सिलसिला है।

Advertisement

हाईलैंडर्स लगातार दो हार के बाद इस मैच में उतरेंगे और हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली जीत से इस सिलसिले को खत्म करना चाहेंगे। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 11 मैचों में चार जीत, तीन ड्रा और चार हार से 15 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है। हैदराबाद ने लगातार खराब परिणामों के चलते हेड कोच थांगबोई सिंग्टो को हटा दिया है। हैदराबाद एफसी 11 मैचों में दो जीत, एक ड्रा और आठ हार से सात अंक लेकर तालिका में 12वें स्थान पर है।

Advertisement

हैदराबाद एफसी को संतुलन की तलाश

क्लीन शीट: हैदराबाद एफसी ने इस सीजन में शुरुआती 11 मैचों में दो क्लीन शीट रखी हैं जबकि हाईलैंडर्स ने अपने पिछले दो मैचों में कोई गोल नहीं किया है।

अंतिम 30 मिनटों में लड़खड़ाहट: हैदराबाद एफसी ने अपने मैचों के अंतिम 30 मिनट में केवल एक बार गोल किया है, लेकिन छह गोल खाए हैं, जो रक्षात्मक कमजोरी को दर्शाता है।

हाईलैंडर्स के पैने हमले

Advertisement

सीधे हमले: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने इस सीजन में सबसे अधिक 30 सीधे हमले किए हैं, जिनमें तीन गोल हुए।

अलाएद्दीन अजारेई का असर: मोरोक्कन विंगर फॉरवर्ड ने 15 गोल में योगदान देकर हाईलैंडर्स के लिए आठ अंक जीते हैं ।

आमने-सामने

Advertisement

आईएसएल में इन दोनों टीमों के बीच 10 मैच खेले गए हैं। हैदराबाद एफसी ने छह जीत हासिल की हैं, जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने एक बार जीती है। तीन मैच ड्रा रहे हैं।

कोच कॉर्नर

हैदराबाद एफसी के अंतरिम हेड कोच शमील चेम्बकथ ने अपने खिलाड़ियों के रवैये की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हमने चार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए हैं और वे अच्छे रहे हैं। खिलाड़ियों ने अच्छे से प्रतिक्रिया दी है और उनका रवैया व मानसिकता सकारात्मक है।”

Advertisement

कोच कॉर्नर

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार