इंडियन सुपर लीग 2025-26 में रविवार को बेंगलुरु एफसी अपने जीत के विजय रथ को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस रोमांचक मैच की मेजबानी श्री कांतीरवा स्टेडियम करेगा।
बेंगलुरु एफसी आखिरी मैच में शानदार जीत दर्ज करके पहुंची है। आखिरी मुकाबले में टीम ने एससी दिल्ली को 2-0 से हराया था। शिवशक्ति नारायणन और सुनील छेत्री का प्रदर्शन दिल्ली के खिलाफ कमाल का रहा था।
दूसरी ओर, नॉर्थईस्ट की टीम बंगाल के खिलाफ मिली हार को भुलाकर इस मैच में जोरदार वापसी करना चाहेगी। नॉर्थईस्ट ने साल 2018 के बाद से बेंगलुरु एफसी के खिलाफ घर से बाहर खेलते हुए जीत दर्ज नहीं की है। 13 मैचों के इस सीजन में हर एक प्वाइंट का काफी ज्यादा महत्व है। पिछले मैच में मिली हार के बावजूद थोइबा सिंह ने उम्मीद जताई कि बेंगलुरु एफसी के खिलाफ टीम दमदार खेल दिखाएगी।
बेंगलुरु एफसी आखिरी मैच में शानदार जीत दर्ज करके पहुंची है। आखिरी मुकाबले में टीम ने एससी दिल्ली को 2-0 से हराया था। शिवशक्ति नारायणन और सुनील छेत्री का प्रदर्शन दिल्ली के खिलाफ कमाल का रहा था।
Also Read: LIVE Cricket Score
टीम के डिफेंडर चिंगलेनसाना सिंह ने माना कि इस तरह के दबाव भरे मुकाबले में टीम का एकजुट होकर खेलना सबसे ज्यादा जरूरी रहता है। उन्होंने कहा, "जिस तरह से यह सीजन रहा है उसको देखते हुए एक क्लब, एक व्यक्ति के तौर पर हम एक-एक मैच पर फोकस करके आगे बढ़ना चाहते हैं। हमें हर मैच को जीतने की मानसिकता के साथ उतरना होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि हम इस मुकाबले में अच्छा खेलेंगे।" दोनों टीमों के बीच हुई आखिरी भिड़ंत में बेंगलुरु एफसी ने नॉर्थईस्ट के घर में मैच का अंत 2-2 की बराबरी पर किया था।