Chennaiyin FC: चेन्नइयन एफसी गुरुवार को अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स एफसी से भिड़ेगी, तो उसका लक्ष्य सात मैचों से चली आ रही जीत से दूरी को समाप्त करना होगा, जबकि टीजी पुरुषोत्तमन के ब्लास्टर्स आईएसएल इतिहास में दूसरी बार (2021-22 में भी) मरीना मचान्स पर लीग डबल पूरा करना चाहेंगे क्योंकि उसने 24 नवंबर, 2024 को अपने घर पर खेले गए रिवर्स फिक्स्चर में चेन्नइयन को 3-0 से हराया था।

Advertisement

चेन्नइयन एफसी 18 मैचों में चार जीत, छह ड्रा और आठ हार से 18 अंक लेकर तालिका में 10वें स्थान पर है। वहीं, केरला ब्लास्टर्स एफसी 18 मैचों में छह जीत, तीन ड्रा और नौ हार से 21 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है।

Advertisement

हालांकि, चेन्नइयन एफसी (5 जीत, 4 ड्रा) आईएसएल इतिहास में अपने घर पर केरला ब्लास्टर्स एफसी से कभी भी हारी नहीं है। मरीना मचान्स घर में पहली बार केरला ब्लास्टर्स एफसी पर लगातार क्लीन शीट रखने उतरेंगे।

चेन्नइयन एफसी (तीन ड्रा और दो हार) अपने पिछले पांच मैचों में जीती नहीं है। दूसरी ओर, केरला ब्लास्टर्स से एफसी अपने पिछले पांच मैचों में दो बार जीती है और दो हारी है।

केरला ब्लास्टर्स की क्रॉसिंग क्षमता

अधिक क्रॉस: ब्लास्टर्स ने इस सीजन में 421 क्रॉस दर्ज किए हैं, जो सबसे अधिक है। वहीं, चेन्नइयन एफसी 383 क्रॉस के साथ तीसरे स्थान पर है, लेकिन उसके (32.6%) क्रॉस सबसे अधिक सटीक है।

Advertisement

रक्षात्मक सुधार: ब्लास्टर्स ने अपने पिछले छह आईएसएल मैचों में तीन जीते हैं, इस दौरान में तीन क्लीन शीट रखी है और केवल पांच गोल खाए हैं।

चेन्नइयन एफसी की पेनल्टी चिंताएं

पेनल्टी किक बनी सिरदर्द: चेन्नइयन एफसी ने इस सीजन में सबसे अधिक पेनल्टी (7) दी हैं, लेकिन दोनों टीमों ने पेनल्टी के जरिये बराबर पांच-पांच गोल खाए हैं।

Advertisement

क्रिएटिव कॉनर: कॉनर शील्ड्स (11.1) ने इस सीजन में प्रति मैच सबसे अधिक औसतन पेनल्टी एरिया प्रविष्टियां की हैं। 28 वर्षीय स्कॉटिश स्ट्राइकर ने इस सीजन में एक गोल किया और आठ में असिस्ट प्रदान किए हैं।

आमने-सामने

आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 23 मुकाबले हुए हैं। चेन्नइयन एफसी और केरला ब्लास्टर्स एफसी ने बराबर सात-सात मैच जीते हैं। नौ मैच ड्रा रहे हैं।

Advertisement

कोच कॉर्नर

मरीना मचान्स के स्कॉटिश हेड कोच ओवेन कॉयल ने कहा कि चेन्नइयन एफसी को अपने घरेलू मैचों से अधिकतम अंक हासिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हमें अपने घरेलू मैचों का फायदा उठाना होगा। हमने कुछ अच्छी टीमों के खिलाफ माकूल नतीजे हासिल किए हैं, लेकिन यह एकजुट होकर कड़ी मेहनत करने का मामला है, जो कि लड़के कर रहे हैं।”

कोच कॉर्नर

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार