इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में रविवार को ब्रायन सांचेज के दूसरे हाफ में किए गए दो गोलों की मदद से बेंगलुरु एफसी ने इंटर काशी पर 3-1 से जीत हासिल की। ​​'द ब्लूज' छह मैचों में 11 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि इंटर काशी पांच अंकों के साथ 11वें स्थान पर बना रहा। ब्रायन सांचेज को उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Advertisement

कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में रविवार को रेनेडी सिंह की टीम ने शानदार शुरुआत की और मैच की शुरुआत में ही गेंद पर अपना दबदबा बनाए रखा। लेफ्ट विंगर आशिक कुरुनियन ने 10वें मिनट में ही लुइस टैरेस की परीक्षा ली, जबकि इसके कुछ ही देर बाद मिडफील्डर सिरोजिद्दीन कुजिएव और सांचेज दोनों ने लंबी दूरी से शॉट लगाकर गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

Advertisement

मेहमान टीम को 20वें मिनट में एक शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन का इनाम मिला। आशिक ने इंटर काशी के कप्तान सुमित पासी से गेंद छीनी। वह पूरी आक्रामकता के साथ आगे बढ़े, और अपने बाएं पैर से एक जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोल के ऊपरी-बाएं कोने में पहुंचा दिया, जिससे बेंगलुरु को 1-0 की बढ़त मिल गई।

बेंगलुरु ने अपना दबाव बनाए रखा। टैरेस ने एक शानदार बचाव करके उन्हें दूसरा गोल करने से रोका, जिसके बाद नामग्याल भूटिया को ऑफसाइड करार दे दिया गया। हालांकि, इंटर काशी 38वें मिनट में मैच में वापसी करने में सफल रहा। अल्फ्रेड प्लानास ने बॉक्स के अंदर से बेहद सधे हुए अंदाज में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम से पहले दोनों टीमों ने आगे बढ़कर गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई और पहला हाफ बराबरी पर समाप्त हुआ।

दूसरा हाफ भी कुछ इसी तरह का रहा। बेंगलुरु मैच पर दोबारा नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहा था, जबकि इंटर काशी जवाबी हमलों (काउंटर-अटैक) से खतरा पैदा कर रहा था। इस दौरान मेहमान टीम ने अपना दबाव बढ़ा दिया था।

65वें मिनट में इंटर काशी के प्रशांत मोहन गोल करने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन उनका हेडर गोल से बाहर चला गया। इसके कुछ ही देर बाद, 69वें मिनट में बेंगलुरु ने एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। कुजिएव की फ्री-किक से आई गेंद को टैरेस ठीक से पंच नहीं कर पाए, जिसका फायदा उठाकर सांचेज ने खाली गोल में हेडर से गेंद डालकर स्कोर 2-1 कर दिया।

Advertisement

दूसरा हाफ भी कुछ इसी तरह का रहा। बेंगलुरु मैच पर दोबारा नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहा था, जबकि इंटर काशी जवाबी हमलों (काउंटर-अटैक) से खतरा पैदा कर रहा था। इस दौरान मेहमान टीम ने अपना दबाव बढ़ा दिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्टॉपेज टाइम के काफी बाद, बेंगलुरु ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। टैरेस ने सांचेज को गेंद 'गिफ्ट' कर दी, जिसका फ़ायदा उठाकर सांचेज ने दूर से ही गोल दाग दिया। यह इस रात उनका दूसरा गोल था, और मैच के आखिरी मिनटों में स्कोर 3-1 हो गया। फाइनल सीटी बजते ही बेंगलुरु एफसी की शानदार जीत पर मुहर लग गई, उन्होंने विरोधी टीम के मैदान पर तीन अंक हासिल किए और इस प्रतियोगिता में अपनी मजबूत लय को बरकरार रखा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार