इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को भारतीय शूटिंग टीम ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए पदक तालिका में चार और मेडल जोड़े। जर्मनी के सुहल में जारी इस प्रतियोगिता में भारत के प्रीतम केंद्रे ने 10 मीटर एयर राइफल मेंस जूनियर इवेंट में शानदार और संयमित प्रदर्शन के साथ गोल्ड पर निशाना साधा। यह इस चैंपियनशिप में भारत का पांचवां गोल्ड मेडल था।

Advertisement

भारत ने 25 मीटर पिस्टल विमेंस जूनियर टीम इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंजलि महेंद्र भागवत, परिषा गुप्ता और निथिला आइवी डार्लिंग प्रवीण क्रिस्टोफर की तिकड़ी ने पोडियम पर जगह बनाई।

Advertisement

भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल 25 मीटर पिस्टल मेंस जूनियर टीम इवेंट में मिला, जहां अभिनव चौधरी, राज चंद्रा और जतिन ने बेहतरीन टीम प्रदर्शन करते हुए मेडल विजेताओं में अपनी जगह बनाई।

इससे पहले, अन्वी राठौड़ ने 10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की मेडल संख्या बढ़ाई थी। अन्वी ने संयमित प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर जगह बनाई और चैंपियनशिप में भारत के शानदार अभियान को और मजबूत किया।

इन चार मेडल के साथ, भारत की कुल मेडल संख्या अब 12 हो गई है, जिनमें 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारतीय टीम पदक तालिका में शीर्ष पर है, जो आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स में उसके लगातार अच्छे प्रदर्शन और दबदबे को दर्शाता है।

इससे पहले, अन्वी राठौड़ ने 10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की मेडल संख्या बढ़ाई थी। अन्वी ने संयमित प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर जगह बनाई और चैंपियनशिप में भारत के शानदार अभियान को और मजबूत किया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत ने प्राची गायकवाड़ के जरिए सिल्वर मेडल भी जीता, जो 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला जूनियर इवेंट में 354.7 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार