आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को इटली के लोनाटो में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा ने भारत को गोल्ड जिताया। वह वर्ल्ड कप में ट्रैप स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इस उपलब्धि पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय निशानेबाज को बधाई दी है।
मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय शूटिंग के लिए गर्व का पल। इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शॉटगन में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर नीरू को बधाई। वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप शूटर के तौर पर उन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।"
यह आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में नीरू का पहला व्यक्तिगत मेडल था और उनके करियर का कुल मिलाकर दूसरा मेडल था। इससे पहले नीरू ने अल्माटी लेग में विवान कुमार के साथ मिक्स्ड ट्रैप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
भोपाल स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी में ट्रेनिंग करने वाली नीरू ढांडा प्रतियोगिता से पहले 10 दिन लंदन में अभ्यास कर रही थीं। वह शुरुआत से ही गोल्ड जीतने के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई थीं। अधिकतम 125 में से 121 प्वाइंट्स के साथ क्वालीफायर में टॉप करने के बाद फाइनल में जगह बनाने वाली नीरू ने आठ महिलाओं के फाइनल में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
यह आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में नीरू का पहला व्यक्तिगत मेडल था और उनके करियर का कुल मिलाकर दूसरा मेडल था। इससे पहले नीरू ने अल्माटी लेग में विवान कुमार के साथ मिक्स्ड ट्रैप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
फाइनल राउंड में आखिरी दो शॉट्स शेष रहने तक नीरू और कॉर्मेनियर दोनों 25-25 प्वाइंट्स पर बराबरी पर थीं। इस बीच फ्रांसीसी खिलाड़ी से चूक हुई, लेकिन नीरू ने संयम बनाए रखते हुए गोल्ड अपने नाम किया। पूर्व जूनियर वर्ल्ड चैंपियन इटली की एरिका सेसा को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।