केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कश्मीर के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

Advertisement

डॉ. मनसुख मंडाविया ने अपने एक्स अकाउंट पर खिलाड़ियों से मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि कश्मीर के युवा खिलाड़ियों से मिलकर अपार खुशी हुई। यह जानकर गर्व हुआ कि खेलो इंडिया ने उनके जीवन में सकारात्मक और निर्णायक बदलाव लाया है।

Advertisement

उन्होंने लिखा, "इन जोशीले युवाओं ने संकल्प लिया कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में वे कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देंगे।"

2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार के आने के बाद जम्मू-कश्मीर में खेलों को लेकर माहौल बदला है। राज्य के खिलाड़ी हर खेल में राज्य स्तर के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी कई खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई 'खेलो इंडिया' नीति की अहम भूमिका रही है।

खेलो इंडिया के माध्यम से राज्य भर में ऐसे कई केंद्र चलाए जा रहे हैं जिनके माध्यम से दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा राज्य के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

राजौरी के राजौरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया सेंटर में 8 से 18 साल के बच्चों को मुक्केबाजी की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग उन्हें पूर्ण प्रशिक्षित कोच के द्वारा दी जा रही है। सेंटर की वजह से यह जिला युवा बॉक्सिंग टैलेंट के लिए एक उभरता हुआ केंद्र बनकर उभरा है।

Advertisement

खेलो इंडिया के माध्यम से राज्य भर में ऐसे कई केंद्र चलाए जा रहे हैं जिनके माध्यम से दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा राज्य के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह केंद्र सरकार के सहयोग से जम्मू-कश्मीर लगातार खेल के क्षेत्र में विकास कर रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार