भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने कहा है कि विश्व कप में भारतीय टीम पदक जीत सकती है। मनप्रीत ने कहा कि टॉप अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ भारत के हालिया प्रदर्शन ने एक अहम समय से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है।

Advertisement

मीडिया से बातचीत के दौरान आईएएनएस के सवाल पर मनप्रीत ने कहा, "हम वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स को लेकर बहुत उत्साहित हैं। टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। मुझे निजी तौर पर बहुत उम्मीद है कि हम विश्व कप में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

Advertisement

अनुभवी मिडफील्डर ने कहा, "मौजूदा भारतीय टीम ने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। बड़े इवेंट से पहले टीम लय में दिख रही है। जर्मनी के खिलाफ हमारा पिछला मैच भी बहुत अच्छा था। हम नीदरलैंड के खिलाफ पहला मैच हार गए थे, लेकिन कुल मिलाकर टीम का प्रदर्शन अच्छा था।"

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 रॉटरडैम लेग के अपने दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया था। मनदीप सिंह (7'), शिलानंद लाकड़ा (13') और नीलकांत शर्मा (35') के गोलों ने भारत को शानदार जीत दिलाई।

मनप्रीत ने कहा कि वर्ल्ड कप भारत के लिए हॉकी के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक में सफलता के लंबे इंतजार को खत्म करने का एक मौका है। हमें वर्ल्ड कप में पदक जीते हुए काफी समय हो गया है, इसलिए यह जरूरी है कि हम इसे हासिल करें।

भारत आने वाले प्रो लीग मैचों को भी अपनी तैयारी के हिस्से के तौर पर इस्तेमाल करेगा, जिसमें इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले और भी अहम होंगे क्योंकि दोनों टीमें भी भारत के वर्ल्ड कप ग्रुप का हिस्सा हैं।

Advertisement

मनप्रीत ने बताया, "ये तीनों टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत जरूरी हैं। प्रो लीग में, हम इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे, जो हमारे वर्ल्ड कप ग्रुप में भी हैं। यह खुद को तैयार करने का एक अच्छा मौका होगा।"

भारत आने वाले प्रो लीग मैचों को भी अपनी तैयारी के हिस्से के तौर पर इस्तेमाल करेगा, जिसमें इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले और भी अहम होंगे क्योंकि दोनों टीमें भी भारत के वर्ल्ड कप ग्रुप का हिस्सा हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मनप्रीत 413 मैच खेल चुके हैं और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा मैच खेले वाले खिलाड़ियों की सूची में मनप्रीत पांचवें स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा मुकाबले बेल्जियम के जॉन-जॉन डोहमेन (481), नीदरलैंड के ट्यून डी नूइजर (453), ऑस्ट्रेलिया के एडी ओकेनडेन (451), और ग्रेट ब्रिटेन के बैरी मिडलटन (432) ने खेले हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार