भारतीय सेना ने रॉयल एनफील्ड के सहयोग से 10वें वेटरन्स डे 2026 के उपलक्ष्य में 'ध्रुव मोटरसाइकिल रैली' का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले और निस्वार्थ सेवा देने वाले सैनिकों के शौर्य, बलिदान और समर्पण को श्रद्धांजलि देना था।

Advertisement

रैली को लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।

Advertisement

इस दौरान राइडर्स ने भारतीय सैनिकों को दिल से सलाम करते हुए इस रैली को नई पीढ़ी को सेना के मूल्यों से जोड़ने और वेटरन्स के योगदान को सम्मान देने का सशक्त माध्यम बताया है। कई पूर्व सैनिकों ने इसे गर्व और भावनात्मक क्षण बताया।

मोहन वीर सिंह ने कहा, "मैंने इसके लिए छुट्टी ली है। अगले 10 दिन हम आर्मी के साथ इसमें हिस्सा लेंगे। हमें अपनी सेना पर गर्व है। हमारे सैनिक दिन-रात मुश्किल परिस्थितियों में रहते हुए देश की रक्षा करते हैं। हम अपने सैनिकों को दिल से सलाम करते हैं।"

इस दौरान राइडर्स ने भारतीय सैनिकों को दिल से सलाम करते हुए इस रैली को नई पीढ़ी को सेना के मूल्यों से जोड़ने और वेटरन्स के योगदान को सम्मान देने का सशक्त माध्यम बताया है। कई पूर्व सैनिकों ने इसे गर्व और भावनात्मक क्षण बताया।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह रैली देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों के शौर्य, बलिदान और योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मान देने का प्रतीक है। तिरंगे के साथ आयोजित रैली नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और एकजुटता की भावना को मजबूत करती है। यह युवाओं को सेना के अनुशासन, साहस और सेवा-भाव से जोड़कर उन्हें प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसी पहल से आम जनता और भारतीय सेना के बीच भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास बढ़ता है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार