लुधियाना में खेले जा रहे किला रायपुर स्पोर्ट्स गेम्स में फतेहगढ़ साहिब की जैस्मीन कौर का जलवा देखने को मिला। 15 साल की लड़कियों के बीच खेले गए मुकाबले में जैस्मीन ने शॉर्ट पुट एथलेटिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। जैस्मीन अंडर-14 नेशनल गेम्स में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं, लेकिन यहां वह शॉर्ट पुट गेम्स में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जीत के बाद जैस्मीन ने बताया कि उन्हें पहला स्थान हासिल करने के लिए बाकी खिलाड़ियों से जबरदस्त टक्कर मिली।

Advertisement

पहले स्थान पर रहने के बाद जैस्मीन अपने प्रदर्शन से काफी खुश नजर आईं। जैस्मीन ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यहां पर मुकाबला इतना मुश्किल होगा। उन्होंने बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। जैस्मीन ने बताया कि वह राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। इसके साथ ही वह जिला स्तर पर कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। अंडर-14 स्तर पर जैस्मीन इससे पहले कई बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम कर चुकी हैं।

Advertisement

लुधियाना में खेले जा रहे किला रायपुर स्पोर्ट्स गेम्स में फतेहगढ़ साहिब की जैस्मीन कौर का जलवा देखने को मिला। 15 साल की लड़कियों के बीच खेले गए मुकाबले में जैस्मीन ने शॉर्ट पुट एथलेटिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। जैस्मीन अंडर-14 नेशनल गेम्स में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं, लेकिन यहां वह शॉर्ट पुट गेम्स में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जीत के बाद जैस्मीन ने बताया कि उन्हें पहला स्थान हासिल करने के लिए बाकी खिलाड़ियों से जबरदस्त टक्कर मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

टूर्नामेंट के आखिरी दिन की शुरुआत अंडर-17 कैटेगरी में लड़कियों के बीच कबड्डी मुकाबले के साथ होगी। इसके बाद शॉट पुट, हाई जंप, साइकिल रेस और 200 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आखिरी दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल रेस भी आयोजित की जाएगी। रायपुर स्पोर्ट्स गेम्स के तीनों ही दिन कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति से समां बांधते हुए नजर आएंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार