भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और प्रतिष्ठित कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित प्रतियोगिता से लौटने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खिलाड़ी और कोच, दोनों भूमिकाओं में उन्होंने भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisement

28 जून 1976 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जन्मे जसपाल राणा को बचपन से ही निशानेबाजी में रुचि थी। जसपाल के पिता सेना के खुद पूर्व अधिकारी थे। ऐसे में पिता नारायण राणा ही उनके पहले कोच बने। 12 साल की उम्र में नेशनल लेवल पर जसपाल ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया। 1988 में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जसपाल ने सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद 1994 में जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा और इटली में हुई इस चैंपियनशिप ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया।

Advertisement

जसपाल राणा ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, वह ओलंपिक में पदक जीतने में सफल नहीं हो सके, लेकिन कॉमनवेल्थ खेलों में उनका प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने चार कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेते हुए कुल 15 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण पदक शामिल हैं। 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ खेलों में उन्होंने छह पदक अपने नाम किए।

2006 के दोहा एशियाई खेलों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में 590 अंक हासिल कर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

खिलाड़ी के रूप में सफलता हासिल करने के बाद जसपाल राणा ने कोच के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने अनेक युवा निशानेबाजों को प्रशिक्षित किया और भारतीय शूटिंग को नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए। उनकी देखरेख में मनु भाकर ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनीं। अनुशासन और तकनीकी दक्षता के लिए प्रसिद्ध जसपाल राणा ने कई विश्व स्तर के शूटर तैयार किए।

2006 के दोहा एशियाई खेलों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में 590 अंक हासिल कर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय निशानेबाजी में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा और उनका निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। जसपाल के जाने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि शूटिंग के खेल में एक युग का अंत हो गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार