प्रीमियर लीग में आई नई टीम हल सिटी ने लीड्स यूनाइटेड से फॉरवर्ड जो गेल्हार्ट को एक अज्ञात फीस पर परमानेंट (स्थायी) साइन किया है। क्लब ने शनिवार को इसकी घोषणा की है। 24 साल के खिलाड़ी ने हल के साथ चार साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसमें क्लब के पास उनके कार्यकाल को एक और साल बढ़ाने का विकल्प भी है।

Advertisement

पिछले सीजन में चैंपियनशिप प्रमोशन कैंपेन में अहम भूमिका निभाने के बाद हल सिटी में लौट रहे हैं। इस वर्सटाइल फॉरवर्ड खिलाड़ी ने पिछले 18 महीनों में दो लोन स्पेल के दौरान हल के लिए 64 मैचों में 20 गोल किए। लास्ट सीजन में वह ओली मैकबर्नी के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने कुल 15 गोल किए थे। गेल्हार्ट ने मिलवॉल के खिलाफ हल की सेमीफाइनल के दूसरे लेग की जीत में निर्णायक दूसरा गोल भी किया था।

लिवरपूल में जन्मे इस फॉरवर्ड ने शुरुआत में जनवरी 2025 में लोन पर हल को जॉइन किया था और जल्द ही अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने क्वींस पार्क रेंजर्स के खिलाफ अपने फुल डेब्यू पर शानदार हाफ-वॉली गोल किया। उन्होंने प्लायमाउथ आर्गिल, ऑक्सफोर्ड यूनाइटेड और प्रेस्टन नॉर्थ एंड के खिलाफ भी गोल किए, जिससे हल सिटी ने चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की और 20 मैचों में पांच गोल के साथ सीजन खत्म किया।

गेल्हार्ट पिछली गर्मियों में लोन पर हल सिटी लौटे और ऑक्सफोर्ड यूनाइटेड पर 3-2 की रोमांचक जीत में 2025/26 सीजन का पहला लीग गोल किया। इसके बाद अक्टूबर के मध्य से दिसंबर की शुरुआत के बीच उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 10 मैचों में आठ गोल किए। लीसेस्टर सिटी के खिलाफ उनका गोल, जो टीम के बेहतरीन मूव का नतीजा था, उसे अक्टूबर के लिए 'चैंपियनशिप गोल ऑफ द मंथ' चुना गया।

लिवरपूल में जन्मे इस फॉरवर्ड ने शुरुआत में जनवरी 2025 में लोन पर हल को जॉइन किया था और जल्द ही अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने क्वींस पार्क रेंजर्स के खिलाफ अपने फुल डेब्यू पर शानदार हाफ-वॉली गोल किया। उन्होंने प्लायमाउथ आर्गिल, ऑक्सफोर्ड यूनाइटेड और प्रेस्टन नॉर्थ एंड के खिलाफ भी गोल किए, जिससे हल सिटी ने चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की और 20 मैचों में पांच गोल के साथ सीजन खत्म किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गेल्हार्ट ने कहा कि हल सिटी में अपनी वापसी को परमानेंट करने पर वे बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन के खत्म होते ही उन्हें पता चल गया था कि यह क्लब ही उनकी पहली पसंद है। गेलहार्ट ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यहां खेलते हुए पिछले 18 महीने बहुत अच्छे रहे, मैंने हर पल का मजा लिया। जब सीजन खत्म हुआ, तो मुझे पता था कि मैं कहां रहना चाहता हूं। अच्छी बात है कि ऐसा हो गया। क्लब से जुड़ते ही मैं फैंस, स्टाफ और सभी खिलाड़ियों के साथ घुल-मिल गया। मुझे खुशी है कि अब मैं लोन पर नहीं, बल्कि पक्के तौर पर क्लब से जुड़ गया हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार