John Cena: डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास के स्टार रेसलर और 16 बार के विश्व चैंपियन जॉन सीना ने संन्यास का ऐलान किया है। साल 2025 में वह आखिरी बार डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में नजर आएंगे।

Advertisement

मनी इन द बैंक में वापसी करते हुए सीना ने यह ऐलान किया और प्रशंसकों को उनके वर्षों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisement

सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को संबोधित करते हुए कहा, "मैं यहां क्यों हूं? आज रात में आधिकारिक तौर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं।"

47 वर्षीय ने खुलासा किया कि 2025 रॉयल रंबल, एलिमिनेशन चैंबर और लास वेगस में रेसलमेनिया 41 उनका आखिरी सीजन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब जनवरी में रॉ नेटफ्लिक्स पर आएगा, तो वह इसमें शामिल होना चाहते हैं।

सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को संबोधित करते हुए कहा, "मैं यहां क्यों हूं? आज रात में आधिकारिक तौर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं।"

अपने शानदार डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर के अलावा, सीना ने द इंडिपेंडेंट, फास्ट एक्स और द सुसाइड स्क्वाड जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार