स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने जोस मोरिन्हो को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। क्लब ने मोरिन्हो के साथ तीन साल का करार किया है, जो जून 2029 तक चलेगा।

Advertisement

मोरिन्हो की रियल मैड्रिड में 13 साल बाद वापसी हुई है। इससे पहले वह क्लब के साथ सफल कार्यकाल बिता चुके हैं, जिसमें उन्होंने ला लीगा, कोपा डेल रे और स्पेनिश सुपर कप जैसे बड़े खिताब जीते थे। उस वक्त उनका मुकाबला मुख्य रूप से पेप गार्डियोला की बार्सिलोना टीम से माना जाता था, जिसने यूरोप में फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता को जन्म दिया था।

Advertisement

रियल मैड्रिड ने एक बयान में कहा, "रियल मैड्रिड सीएफ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फ्लोरेंटिनो पेरेज की अध्यक्षता में मीटिंग की, जिसमें जोस मोरिन्हो को अगले तीन सीजन के लिए 30 जून, 2029 तक फर्स्ट टीम का हेड कोच नियुक्त करने पर सहमति जताई गई है। जोस मोरिन्हो 13 जुलाई को रियल मैड्रिड से जुड़ेंगे।"

इस बार मोरिन्हो एसएल बेनफिका छोड़कर रियल मैड्रिड में आए हैं। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैड्रिड क्लब ने उनके लिए लगभग 15 मिलियन यूरो की कम्पनसेशन फीस दी है। बेनफिका में उनका हालिया कार्यकाल अच्छा रहा, जहां टीम ने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि उनकी अगुवाई में क्लब कोई खिताब जीतने में नाकाम रहा। बेनफिका में अपने दूसरे कार्यकाल के एकमात्र सीजन के दौरान मोरिन्हो ने दो बार के यूरोपियन कप विजेताओं को लीगा पुर्तगाल में बिना हारे अभियान तक पहुंचाया।

रियल मैड्रिड ने एक बयान में कहा, "रियल मैड्रिड सीएफ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फ्लोरेंटिनो पेरेज की अध्यक्षता में मीटिंग की, जिसमें जोस मोरिन्हो को अगले तीन सीजन के लिए 30 जून, 2029 तक फर्स्ट टीम का हेड कोच नियुक्त करने पर सहमति जताई गई है। जोस मोरिन्हो 13 जुलाई को रियल मैड्रिड से जुड़ेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि मोरिन्हो की वापसी से रियल मैड्रिड की रणनीति और खेलने के तरीके में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उनकी आक्रामक कोचिंग शैली और जीतने की मानसिकता टीम को फिर से यूरोप के शीर्ष स्तर पर मजबूत दावेदार बना सकती है। अब सभी की नजरें इस बात पर होगी कि मोरिन्हो अपने दूसरे कार्यकाल में रियल मैड्रिड को कितनी बड़ी सफलता दिला पाते हैं। मोरिन्हो शनिवार से रियल मैड्रिड टीम के साथ काम करना शुरू करेंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार