भारतीय महिला हॉकी टीम को जूनियर हॉकी विश्व कप में स्पेन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली कुल टीमों की सूची में 10वें स्थान पर रही।

Advertisement

भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की तरफ से एकमात्र गोल कनिका सिवाच (41') ने किया। वहीं स्पेन की तरफ से नतालिया विलानोवा (16') और एस्थर कैनालेस (36') ने गोल किया।

Advertisement

पहला क्वार्टर बहुत रोमांचक रहा। दोनों टीमों की तरफ से गोल के प्रयास किए गए, लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं। 14वें मिनट में, स्पेन को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे निधि ने रोक दिया।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में स्पेन ने आक्रामक खेल की शुरुआत की। सारा कार्मोना रामोस ने सर्कल के चारों ओर कुशलता से ड्रिबल किया और अंदर एक पास दिया, जिसे नतालिया विलानोवा (16') ने सफलतापूर्वक गोल में बदल टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अगले कुछ मिनटों में भारत को कुछ मौके मिले, लेकिन टीम इंडिया उन मौकों को गोल में बदल पाने में सफल नहीं हो सकी।

पहला क्वार्टर बहुत रोमांचक रहा। दोनों टीमों की तरफ से गोल के प्रयास किए गए, लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं। 14वें मिनट में, स्पेन को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे निधि ने रोक दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

आखिरी क्वार्टर में भारत ने तेजी दिखाई और गोल के मौके बनाने की कोशिश की, लेकिन अंत तक स्पेन की बराबरी करने में भारतीय टीम सफल नहीं हो सकी। स्पेन ने मैच 2-1 से जीत लिया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार