तमिलनाडु के कोयंबटूर में जारी 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026– डिवीजन 'ए' में गुरुवार को 'हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा' और 'हॉकी मध्य प्रदेश' ने अपने-अपने सेमीफाइनल मैच को जीतकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की।

Advertisement

दिन के पहले सेमीफाइनल में, 'हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा' ने एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 'हॉकी पंजाब' को 6-4 से मात दी। ओडिशा ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया, जिसमें बिलकन ओरम शानदार हैट्रिक (28', 41' और 52') लगाकर स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे। इनके अलावा, ओडिशा के लिए आलोक कुजूर ने 11वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि कप्तान दीपक प्रधान ने 37वें मिनट में एक और गोल जोड़ा। अमित किरो ने 59वें मिनट में गोल करके स्कोरिंग पूरी की।

दूसरी तरफ, हॉकी पंजाब ने कड़ी टक्कर दी। अमनदीप (7' और 42'), मनदीप सिंह (8') और अजयपाल सिंह (34') के गोलों ने मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। हालांकि, हॉकी पंजाब की भरपूर कोशिशों के बावजूद, ओडिशा ने संयम बनाए रखा और 6-4 से शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया।

दिन के पहले सेमीफाइनल में, 'हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा' ने एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 'हॉकी पंजाब' को 6-4 से मात दी। ओडिशा ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया, जिसमें बिलकन ओरम शानदार हैट्रिक (28', 41' और 52') लगाकर स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे। इनके अलावा, ओडिशा के लिए आलोक कुजूर ने 11वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि कप्तान दीपक प्रधान ने 37वें मिनट में एक और गोल जोड़ा। अमित किरो ने 59वें मिनट में गोल करके स्कोरिंग पूरी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब कोयंबटूर में एक रोमांचक फाइनल के लिए मंच तैयार है, जहां भारत के बेहतरीन जूनियर हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय सम्मान के लिए मुकाबला करते नजर आएंगे। खिताबी मैच में 8 अगस्त को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी मध्य प्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी। शनिवार के दिन खिताबी मैच से पहले, हॉकी पंजाब और हॉकी झारखंड तीसरे और चौथे स्थान के लिए प्ले-ऑफ मैच खेलेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार