एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चिकिथा तानिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा की तिकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। गोल्ड जीतने के बाद ज्योति ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह और टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन करने में सफल रही।

Advertisement

ज्योति ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "इस बात की बेहद खुशी है कि हमने आज अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत सके। हम मैच के दौरान एक-दूसरे को लगातार मोटिवेट कर रहे थे कि चाहे जो भी हो हमें अपना बेस्ट देना है और अंत तक लड़ना है। मैं अपना यह मेडल अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहती हों। परिवार से मेरी बात हुई और वह सभी बहुत खुश हैं।"

ज्योति ने सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से मिले रही मदद को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "भारतीय सरकार और साई की तरफ से हमें काफी सपोर्ट मिल रहा है। वह हर चीज के लिए हमारे के लिए खड़े हैं, चाहे फिर उपकरण की जरूरत हो या इंफ्रास्ट्रक्चर हो या फिर विदेश में जाकर हम एक्सपोजर लेना चाहते हैं, वो हर चीज के लिए खड़े हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है, क्योंकि हम सपोर्ट के साथ ही कुछ हासिल कर पाते हैं।"

भारतीय आर्चर ने कहा कि एशियन गेम्स एक बड़ा मंच है और यहां गोल्ड मेडल जीतना उनके और टीम के लिए सौभाग्य की बात है। ज्योति ने कहा कि उन्होंने टीम के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और यह यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

ज्योति ने सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से मिले रही मदद को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "भारतीय सरकार और साई की तरफ से हमें काफी सपोर्ट मिल रहा है। वह हर चीज के लिए हमारे के लिए खड़े हैं, चाहे फिर उपकरण की जरूरत हो या इंफ्रास्ट्रक्चर हो या फिर विदेश में जाकर हम एक्सपोजर लेना चाहते हैं, वो हर चीज के लिए खड़े हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है, क्योंकि हम सपोर्ट के साथ ही कुछ हासिल कर पाते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार