फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने चौथी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड के लिए इस मैच में जूड बेलिंगहम ने दो गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
हैरी केन और जूड बेलिंगहम की जोड़ी ने फीफा विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। विश्व कप के इतिहास में यह पहला मौका है, जब एक ही टीम के दो खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में 6 से ज्यादा गोल किए हैं। बेलिंगहम इस विश्व कप में अब तक 6 गोल कर चुके हैं, जबकि हैरी केन ने भी इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए छह गोल दागे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार जुगलबंदी का फायदा इंग्लैंड को इस वर्ल्ड कप में मिला है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने चौथी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड के लिए इस मैच में जूड बेलिंगहम ने दो गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां एक बार फिर बेलिंगहम का जादू देखने को मिला और उन्होंने 93वें मिनट में दूसरा गोल करके इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगा दी। इंग्लैंड ने 1966, 1990 और 2018 के बाद यह चौथी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। सेमीफाइनल में इंग्लिश टीम का सामना अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इंग्लैंड ने अब तक सिर्फ एक बार विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। 1966 में इंग्लैंड ने फाइनल में जर्मनी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।