फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है। ऐसे में मलप्पुरम नगर पालिका ने शानदार तरीके से फुटबॉल के इस महाकुंभ का स्वागत किया है। कुन्नुम्मल के डिवाइडर पर एक विशाल कलाकृति लगाई गई है, जिसमें एक फुटबॉल और बूट पहने एक पैर को 'बाइसाइकिल किक' मारते हुए दिखाया गया है। यह कलाकृति पूरी तरह से बेकार प्लास्टिक की बोतलों से तैयार की गई है, जो दुनिया को फुटबॉल के प्रति मलप्पुरम के जुनून को दिखाती है।

Advertisement

नगर पालिका अध्यक्ष वीटी रिनिशा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न सिर्फ वर्ल्ड कप का स्वागत करना है, बल्कि प्लास्टिक कचरे के खिलाफ जागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका शहर में वर्ल्ड कप के जश्न के तौर पर बड़े पैमाने पर सुविधाएं, जिनमें एक 'फन पार्क' भी शामिल है, तैयार करने पर भी विचार कर रही है।

Advertisement

मलप्पुरम के फुटबॉल प्रेमियों ने इस रचनात्मक कलाकृति का बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया है। इसे बनाने के लिए 6,000 से ज्यादा प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया गया, जिनका वजन करीब 80 किलोग्राम था। इन बोतलों को 'हरित कर्म सेना' ने नगर पालिका के 40 वार्ड से एकत्रित किया था। इसके निर्माण में लगभग 73 किलोग्राम लोहे की छड़ों का भी इस्तेमाल किया गया। 9 दिनों में तैयार हुई इस कलाकृति को महज 43,000 रुपए की लागत से पूरा किया गया है।

शहर में इस विशाल कलाकृति को लगाने में एक 'अर्थमूवर' मशीन की मदद से लगभग एक घंटा लगा।

मलप्पुरम के फुटबॉल प्रेमियों ने इस रचनात्मक कलाकृति का बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया है। इसे बनाने के लिए 6,000 से ज्यादा प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया गया, जिनका वजन करीब 80 किलोग्राम था। इन बोतलों को 'हरित कर्म सेना' ने नगर पालिका के 40 वार्ड से एकत्रित किया था। इसके निर्माण में लगभग 73 किलोग्राम लोहे की छड़ों का भी इस्तेमाल किया गया। 9 दिनों में तैयार हुई इस कलाकृति को महज 43,000 रुपए की लागत से पूरा किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जितेश जी. अनिल, स्थायी समिति के अध्यक्ष हैरिस अमियान, पारी मजीद, मरियम्मा शरीफ़ और ननाथ समीरा मुस्तफ़ा सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार