खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के चौथे दिन मेजबान छत्तीसगढ़ के स्वर्ण पदक का इंतजार समाप्त हो गया। वेटलिफ्टर निकिता ने शनिवार को अपने राज्य के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं तैराकी में ओडिशा की महिला तैराकों का दबदबा रहा। तैराकी के तीनों स्वर्ण पदक ओडिशा की महिला तैराकों ने जीते।

Advertisement

निकिता ने महिलाओं की 77 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में अपना दबदबा बनाते हुए दिन के आखिरी इवेंट में आसानी से स्वर्ण पदक जीत लिया। 20 वर्षीय निकिता ने कुल 160 किग्रा (स्नैच में 70 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 90 किग्रा) भार उठाया। यह ओडिशा की दूसरे स्थान पर रहीं जानी द्वारा उठाए गए भार से 34 किग्रा अधिक था। असम की जॉयश्री पातिर ने कुल 118 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Advertisement

वहीं, ओडिशा ने रितिका मिंज (100 मीटर फ्रीस्टाइल), अंजली मुंडा (50 मीटर बैकस्ट्रोक) और 4x100 मेडले रिले टीम के जरिए स्वर्ण पदक जीते। अंजली ने कुल पांच स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से चार व्यक्तिगत स्पर्धाओं में थे।

निकिता ने साई मीडिया से कहा, "यह मेरे लिए एक खास पल है, क्योंकि यह 'खेलो इंडिया' में मेरा पहला स्वर्ण पदक है। मैं पूरे साल इन खेलों की तैयारी के लिए अभ्यास कर रही थी, और जब मैं वेटलिफ्टिंग एरिना में वजन कराने के लिए पहुंची, तो मुझे पूरा भरोसा था कि मैं यह स्वर्ण पदक जीतूंगी।"

पदक तालिका में कर्नाटक 15 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि ओडिशा सात स्वर्ण, तीन रजत और 10 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। अरुणाचल प्रदेश ने शनिवार को बड़ी छलांग लगाई। अरुणाचल ने पुरुषों की वेटलिफ्टिंग के दोनों स्वर्ण पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल करने की ओर कदम बढ़ाए। फिलहाल तीसरे स्थान पर असम काबिज है, जिसके पास चार स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक हैं। मेजबान छत्तीसगढ़ आठ पदकों (एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य) के साथ सातवें स्थान पर है।

महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग में डिम्पी सोनोवाल ने कुल 155 किग्रा वजन उठाकर असम को पहला स्थान दिलाया, जबकि पल्लवी पायेंग ने कुल 131 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। रूबा ताडू (पुरुष 88 किग्रा) और लालू ताकू (पुरुष 94 किग्रा) ने अरुणाचल प्रदेश के शीर्ष तीन में जगह बनाने की संभावनाओं को मजबूत किया, क्योंकि उन्होंने काफी आसानी से स्वर्ण पदक जीत लिए। ताडू ने स्वर्ण पदक के लिए कुल 274 किग्रा वजन उठाया, जबकि ताकू ने 94 किग्रा वर्ग में कुल 250 किग्रा वजन उठाया।

Advertisement

तैराकी प्रतियोगिता में, असम के भाई-बहन निबीर क्रो और वायोलीना क्रो ने यहां के अंतरराष्ट्रीय पूल में प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्रमशः एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। निबीर ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 31.31 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, और कर्नाटक के धोनीश एन (31.39 सेकंड) को दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग में डिम्पी सोनोवाल ने कुल 155 किग्रा वजन उठाकर असम को पहला स्थान दिलाया, जबकि पल्लवी पायेंग ने कुल 131 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। रूबा ताडू (पुरुष 88 किग्रा) और लालू ताकू (पुरुष 94 किग्रा) ने अरुणाचल प्रदेश के शीर्ष तीन में जगह बनाने की संभावनाओं को मजबूत किया, क्योंकि उन्होंने काफी आसानी से स्वर्ण पदक जीत लिए। ताडू ने स्वर्ण पदक के लिए कुल 274 किग्रा वजन उठाया, जबकि ताकू ने 94 किग्रा वर्ग में कुल 250 किग्रा वजन उठाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

कर्नाटक ने तैराकी प्रतियोगिता का समापन 15 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ किया। कर्नाटक के मणिकांत एल आठ स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहे, जबकि धोनीश एम ने पांच स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ प्रतियोगिता समाप्त की। महिलाओं के वर्ग में, कर्नाटक की मेघांजलि ने चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार