Kolkata Knight Riders: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ करो या मरो मुकाबले से दो दिन पहले गुरुवार को बेंगलुरु में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। मंगलवार शाम तक डी कॉक की उपलब्धता पर संशय बना हुआ था लेकिन उन्होंने लीग के अंतिम चरण के लिए खुद की उपलब्धता की पुष्टि कर दी है जो कि 17 मई से तीन जून तक खेला जाएगा।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि स्पेंसर जॉनसन सहित केकेआर के अधिकतर विदेशी खिलाड़ियों ने लीग के अंतिम चरण के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। हालांकि उन्हें अभी भी मोईन अली की पुष्टि का इंतजार है।

Advertisement

आंद्रे रसल और सुनील नारायण उन विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जो बुधवार दोपहर को सबसे पहले बेंगलुरु पहुंचेंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने संभावित तौर पर दुबई से बेंगलुरु के लिए सुबह की फ्लाइट ली है। टूर्नामेंट को स्थगित करने के बाद यह दोनों खिलाड़ी वहीं ठहरे हुए थे और टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की संभावना को देखते हुए वे वेस्टइंडीज नहीं गए थे।

ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि स्पेंसर जॉनसन सहित केकेआर के अधिकतर विदेशी खिलाड़ियों ने लीग के अंतिम चरण के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। हालांकि उन्हें अभी भी मोईन अली की पुष्टि का इंतजार है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार