ला लीगा का खिताब अपने नाम करने वाली एफसी बार्सिलोना को डेपोर्टिवो अलावेस के खिलाफ टूर्नामेंट में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।
रला लीगा का खिताब जीतने का जश्न मनाने का असर इस मुकाबले में बार्सिलोना के प्रदर्शन में साफतौर पर नजर आया। टीम मैच में संघर्ष करती हुई नजर आई। मैच का एकमात्र गोल पहले हाफ के आखिरी प्ले में इब्राहिम डायबेट ने किया। अलावेस के स्ट्राइकर ने एरिया के अंदर लेऑफ का फायदा उठाते हुए गोलकीपर स्जेसनी को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। इस जीत के साथ ही अलावेस अब सबसे निचले स्थान पर मौजूद तीन टीमों की लिस्ट से ऊपर उठ गई है।
रिलेगेशन जोन से बाहर निकलने के लिए प्वाइंट्स जुटाने की कोशिश में लगी मेजबान टीम धीरे-धीरे मैच में अपनी पकड़ बनाई। गोलकीपर स्जेसनी को लगातार बचाव करने पड़े, लेकिन पहले हाफ की आखिरी किक को वो गोल पोस्ट के अंदर जाने से नहीं रोक सके।
कॉर्नर के बाद इब्राहिम डायबेट ने मार्क बर्नाल को पछाड़ा और स्टार गोलकीपर को छकाते हुए एक जबरदस्त वॉली लगाकर गोल दागा। डायबेट दूसरे हाफ की शुरुआत में लगभग दूसरा गोल करने ही वाले थे, लेकिन स्जेसनी ने शानदार रिएक्ट करके आइवोरियन के हेडर को रोक दिया। दूसरे हाफ में घरेलू टीम का प्रदर्शन थोड़ा फीका नजर आया और टीम अपनी बढ़त को बनाए रखने पर ज्यादा जोर देती हुई दिखाई दी।
रिलेगेशन जोन से बाहर निकलने के लिए प्वाइंट्स जुटाने की कोशिश में लगी मेजबान टीम धीरे-धीरे मैच में अपनी पकड़ बनाई। गोलकीपर स्जेसनी को लगातार बचाव करने पड़े, लेकिन पहले हाफ की आखिरी किक को वो गोल पोस्ट के अंदर जाने से नहीं रोक सके।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की अंतिम सीटी बजने के साथ ही अलावेस ने अपनी इस जीत का शानदार जश्न मनाया। दूसरी तरफ, सेविला ने विलारियल के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की और अंक तालिका में 10वां स्थान हासिल किया। विलारियल की ओर से जेरार्ड मोरेनो और जॉर्जेस मिकौताद्जे ने दो गोल दागते हुए टीम को शुरुआत बढ़त दिलाई। हालांकि, ओसो और काइक सालास ने गोल करते हुए स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद एकोर एडम्स ने 72वें मिनट में गोल दागते हुए सेविला को जीत दिलाई।