La Liga: ग्रेनाडा और एथलेटिक क्लब बिलबाओ के बीच रविवार को होने वाला ला लीगा मुकाबला घरेलू टीम के एक समर्थक की दर्शक दीर्घा में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के बाद स्थगित कर दिया गया।

Advertisement

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 18वें मिनट में इनाकी विलियम्स के गोल की मदद से एथलेटिक 1-0 से आगे चल रहा था। हालांकि, इसके बाद मैच को बीच में रोकना पड़ा।

Advertisement

एथलेटिक कीपर यूनाई साइमन ने सहायक रेफरी को मेडिकल इमरजेंसी के कारण उनके पीछे स्टैंड में हंगामे की सूचना दी।

दोनों क्लबों के मेडिकल स्टाफ मदद करने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन, मैच रुकने के 20 मिनट बाद रेफरी ऑर्टिज़ एरियास खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में ले गए और लगभग 40 मिनट बाद जब यह पुष्टि हुई कि फैन की जान चली गई है तब खेल निलंबित कर दिया गया।

क्लब के अध्यक्ष जॉन ने कहा, "ग्रेनाडा समर्थक की मौत पर हमें गहरा दुःख है और हम उनके परिवार और ग्रेनेडा समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह दुःख की बात है कि खेल को निलंबित करना पड़ा, लेकिन जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। मैच पूरा करने के लिए दोनों क्लब नई तारीख के बारे में विचार कर रहे हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार