भारत के निकी कलियांडा पूनाचा और इक्वाडोर के गोंजालो एस्कोबार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेक्सिंगटन ओपन में मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया। पूनाचा और गोंजालो की जोड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद बेहतरीन वापसी की।

Advertisement

तीसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने केंटकी के लेक्सिंगटन में खेले गए फाइनल में अमेरिकी जोड़ी आंद्रे इलागन और कार्ल पोलिंग को 6-7 (1), 6-3, 11-9 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। पूनाचा-गोंजालो को फाइनल मैच जीतने में एक घंटा और 42 मिनट का समय लगा। यह पूनाचा का 11वां एटीपी चैलेंजर डबल्स खिताब और 2026 सीजन का पांचवां खिताब था। एटीपी चैलेंजर सर्किट पर पूनाचा और एस्कोबार का यह साथ में पहला खिताब है।

31 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने जून में थाईलैंड के प्रुच्य इसारो के साथ 'ओपन सोप्रा स्टेर्रिया डी ल्योन' का खिताब जीता था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में साकेत मायनेनी के साथ 'बेंगलुरु ओपन 2 एटीपी चैलेंजर 50' और इसारो के साथ 'मिनोरका एटीपी चैलेंजर 100' और 'चेन्नई एटीपी चैलेंजर 50' भी जीता था।

तीसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने केंटकी के लेक्सिंगटन में खेले गए फाइनल में अमेरिकी जोड़ी आंद्रे इलागन और कार्ल पोलिंग को 6-7 (1), 6-3, 11-9 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। पूनाचा-गोंजालो को फाइनल मैच जीतने में एक घंटा और 42 मिनट का समय लगा। यह पूनाचा का 11वां एटीपी चैलेंजर डबल्स खिताब और 2026 सीजन का पांचवां खिताब था। एटीपी चैलेंजर सर्किट पर पूनाचा और एस्कोबार का यह साथ में पहला खिताब है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सुपर टाई-ब्रेक में, कोई भी जोड़ी दो अंकों से ज्यादा की बढ़त नहीं बना पाई और मुकाबला बराबरी का बना रहा। हालांकि, पूनाचा और एस्कोबार 7-9 के स्कोर के साथ हार के कगार पर थे। इसके बाद पूनाचा-गोंजालो की जोड़ी ने लगातार चार अंक हासिल करके मैच का पासा पलट दिया। इस दौरान उन्होंने दो मैच प्वाइंट बचाए और फिर शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार