स्वीट्जरलैंड को हराने के बाद अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ ही लियोनेल स्कालोनी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही नेशनल टीम के इतिहास के सबसे अहम मैनेजरों में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच लियोनेल स्कालोनी का नेशनल टीम के कोच के तौर पर 13वां वर्ल्ड कप मैच था। उन्होंने वर्ष 1978 वर्ल्ड कप चैंपियन सीजर लुइस मेनोट्टी का रिकॉर्ड तोड़ा है। सीजर लुइस मेनोट्टी ने 12 वर्ल्ड कप मैचों में टीम को संभाला था।

Advertisement

अब लियोनेल स्कालोनी की नजर कार्लोस साल्वाडोर बिलार्डो से आगे निकलने पर है। कार्लोस साल्वाडोर बिलार्डो ने 14 वर्ल्ड कप मैचों में टीम को संभाला है। इनके बाद अब दूसरे नंबर पर लियोनेल स्कालोनी ही हैं।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही अर्जेंटीना के लिए दो और मैच पक्के हो गए हैं। सेमीफाइनल और फाइनल या तीसरे स्थान के लिए मैच। इसका मतलब है कि लियोनेल स्कालोनी वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्जेंटीना की नेशनल टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच संभालने वाले कोच बन जाएंगे।

यूरोपीय टीमों के खिलाफ लियोनेल स्कालोनी के कार्यकाल में टीम कभी हारी नहीं है। यूरोपीय टीमों के खिलाफ उनके कार्यकाल में अर्जेंटीना सात मुकाबले जीती और तीन मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त किया है। लियोनेल स्कालोनी उस विरासत को और बढ़ा रहे हैं, जिसने अर्जेंटीना की नेशनल टीम के इतिहास में पहले से ही एक खास जगह बना रखी है।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही अर्जेंटीना के लिए दो और मैच पक्के हो गए हैं। सेमीफाइनल और फाइनल या तीसरे स्थान के लिए मैच। इसका मतलब है कि लियोनेल स्कालोनी वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्जेंटीना की नेशनल टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच संभालने वाले कोच बन जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि फ्रांस और स्पेन के बीच मंगलवार को डलास के एटी एवं टी फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइल का मुकाबला खेला जाएगा। जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में जगह बनाने में सफल होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार