LIVERPOOL VS LEEDS UNITED: लिवरपूल के फॉरवर्ड मोहम्मद सालाह को इंटर मिलान के खिलाफ चैंपियंस लीग मैच के लिए टीम से बाहर किया जा सकता है। यह मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है। हालांकि, इसे लेकर अब तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सालाह सोमवार को टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे।

Advertisement

'स्काई स्पोर्ट्स' के अनुसार, सालाह को टीम से बाहर किए जाने की आशंका उस विवादित इंटरव्यू के सिर्फ दो दिन बाद जताई जा रही है, जिसमें लीड्स के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ के बाद सालाह ने कहा था कि उन्हें 'बस के नीचे फेंक दिया गया'।

Advertisement

सालाह ने कहा था कि मैनेजर आर्ने स्लॉट से उनका कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने बताया था कि शनिवार को ब्राइटन के खिलाफ होने वाला मुकाबला एनफील्ड में उनका आखिरी मैच हो सकता है।

2017 में टीम में शामिल होने के बाद से सालाह लिवरपूल के स्टार और भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें पिछले तीन मुकाबलों में बेंच पर बैठना पड़ा है। इस सीजन उनके प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिली है। इस बीच उन्होंने 18 मुकाबलों में सिर्फ 5 गोल किए।

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए सालाह ने कहा था, "मैंने इतने वर्षों में इस क्लब के लिए और खासकर पिछले सीजन में बहुत कुछ किया है। अब मैं बेंच पर बैठा हूं। मुझे इसकी वजह नहीं पता है। ऐसा लगता है कि क्लब ने मुझे बस के नीचे फेंक दिया। मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा है। यह स्पष्ट है कि कोई चाहता था कि मुझे सब कुछ मिले। मुझसे गर्मियों में बहुत वादे किए गए थे, और अब मैं तीन मुकाबलों से बेंच पर बैठा हूं, तो मैं यह नहीं कह सकता कि उन्होंने अपने वादे पूरे किए।"

2017 में टीम में शामिल होने के बाद से सालाह लिवरपूल के स्टार और भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें पिछले तीन मुकाबलों में बेंच पर बैठना पड़ा है। इस सीजन उनके प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिली है। इस बीच उन्होंने 18 मुकाबलों में सिर्फ 5 गोल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंटर के खिलाफ होने वाला मुकाबला 33 वर्षीय सालाह का लिवरपूल के लिए विदाई मैच हो सकता है। यह खिलाड़ी अगले हफ्ते अफ्रीका कप ऑफ नेशंस में हिस्सा लेने के लिए मिस्र की राष्ट्रीय टीम से जुड़ेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार को एनफील्ड में ब्राइटन के खिलाफ होने वाला मुकाबला टीम के साथ उनका आखिरी मैच हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जनवरी में सऊदी प्रो लीग में शामिल हो सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार