Malaysia Masters: भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झी यी के हाथों रविवार को फ़ाइनल में तीन गेमों के कड़े संघर्ष में हारकर मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।
Advertisement
पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु को एशियाई चैंपियन वांग से 79 मिनट में 21-16, 5-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।
Advertisement
यह भारतीय खिलाड़ी का अप्रैल 2023 के बाद से पहला बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर फ़ाइनल था। यह उनका साल का सातवां टूर्नामेंट था। वह फरवरी में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में चोट लगने के बाद वापसी कर रही थीं।