मलेशिया मास्टर्स 2026 में गुरुवार को भारत की अश्मिता चालिहा ने मलेशिया की गोह जिन वेई को 21-13, 21-16 से शिकस्त देकर विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
स्टेडियम एक्सियाटा एरिना में खेले गए इस मैच में अश्मिता, वर्ल्ड नंबर 55 के खिलाफ पूरी तरह से नियंत्रण में दिखीं। अश्मिता ने पहले गेम में आसानी से जीत हासिल करते हुए अपना दबदबा बनाया। हालांकि, जिन वेई ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय शटलर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को मैच में जमने का मौका नहीं दिया। अश्मिता ने सिर्फ 27 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ अश्मिता अपने करियर में तीसरी बार सुपर 500 इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब उनका समाना डेनमार्क की 8वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लाइन होजमार्के जर्सफेल्ट से होगा।
जर्सफेल्ट दो भारतीय खिलाड़ियों (अनमोल खरब और मालविका बंसोड़) को मात देकर यहां तक पहुंची हैं। शेष भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबलों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
मालविका बंसोड़ गुरुवार को डेनमार्क की पूर्व यूरोपियन गेम्स की चैंपियन केजर्सफेल्ट से हारकर दूसरे दौर में ही बाहर हो गई थीं। स्टेडियम एक्सियाटा एरिना में पहला गेम जीतने के बावजूद, वर्ल्ड नंबर 51 मालविका को वर्ल्ड नंबर 23 और आठवीं वरीयता प्राप्त डेनिश शटलर के हाथों 16-21, 21-8, 21-15 से हार का सामना करना पड़ा। मालविका के खिलाफ तीन मुकाबलों में ओलंपियन केजर्सफेल्ट की यह दूसरी जीत थी।
जर्सफेल्ट दो भारतीय खिलाड़ियों (अनमोल खरब और मालविका बंसोड़) को मात देकर यहां तक पहुंची हैं। शेष भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबलों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस बीच, भारत का मेंस डबल्स अभियान भी समाप्त हो गया। बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र जोड़ी एमआर अर्जुन-हरिहरन अमसकारुनन को चीन के हू केयुआन और लिन जियांगयी के हाथों 14-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। मिक्स्ड डबल्स में, सात्विक रेड्डी कनापुरम और राधिका शर्मा की जोड़ी अमेरिका के प्रेस्ली स्मिथ और जेनी गाई के हाथों 12-21, 25-27 से हार गई।