प्रीमियर लीग की पूर्व चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने फ्रेंच क्लब मार्सिले से गोलकीपर जेरोनिमो रुली को साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी का कॉन्ट्रैक्ट साल 2028 तक के लिए है।

Advertisement

इंग्लिश क्लब के साथ रुली का यह दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले, रुली ने 2016/17 सीजन एतिहाद में बिताया था, लेकिन उस समय गोलकीपर को क्लब के लिए खेलने का मौका नहीं मिल सका।

34 वर्षीय रुली अब बेहतरीन अनुभव के साथ मैनचेस्टर लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने अपने देश के लिए आठ मैच खेले हैं। वे उस अर्जेंटीना की टीम का हिस्सा रहे, जिसने फीफा वर्ल्ड कप 2022 और कोपा अमेरिका 2024 का खिताब जीता था।

सिटी में शामिल होने के बाद, रुली ने कहा कि वे एंजो मारेस्का की टीम में शामिल होकर बहुत उत्साहित हैं।

क्लब की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में रुली ने कहा, "यह मेरे लिए एक शानदार मौका है, जिसे मुझे हाथ से नहीं जाने देना था। जब मैनचेस्टर सिटी में शामिल होने का मौका मिले, तो उसे जरूर अपनाना चाहिए। हर कोई जानता है कि यह कितना शानदार क्लब है। लंबे समय से सिटी की सफलता प्रभावशाली रही है। मैंने सिटी के बारे में जिन लोगों से भी बात की, उन्होंने कहा कि मुझे उनके साथ जुड़ना चाहिए क्योंकि वे बहुत ऊंचे मानक वाले क्लब हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रत्येक प्रोफेशनल खिलाड़ी हाई-परफॉर्मेंस वाले माहौल में रहना चाहता है। मैं इस क्लब में अपना काम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मुझे पता है कि मैं बेहतर बनूंगा और सीखूंगा, जो हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है। अब मेरा काम है कड़ी ट्रेनिंग करना, खिलाड़ियों और स्टाफ को जानना और अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश करना।"

क्लब की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में रुली ने कहा, "यह मेरे लिए एक शानदार मौका है, जिसे मुझे हाथ से नहीं जाने देना था। जब मैनचेस्टर सिटी में शामिल होने का मौका मिले, तो उसे जरूर अपनाना चाहिए। हर कोई जानता है कि यह कितना शानदार क्लब है। लंबे समय से सिटी की सफलता प्रभावशाली रही है। मैंने सिटी के बारे में जिन लोगों से भी बात की, उन्होंने कहा कि मुझे उनके साथ जुड़ना चाहिए क्योंकि वे बहुत ऊंचे मानक वाले क्लब हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

विल्लारीयाल की तरफ से खेलते हुए रुली ने स्पेनिश टीम को मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ 2020/21 यूरोपा लीग का यादगार खिताब जिताने में मदद की थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार