Manika Batra: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सोमवार को हुए राउंड ऑफ 16 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने रोमानिया के खिलाफ 3-2 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Advertisement

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम में मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ थीं, जिन्होंने शुरुआत से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम ने मैच में 2-0 की आसान बढ़त हासिल की, लेकिन रोमानिया ने वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

Advertisement

इसके बाद भारत ने मनिका के शानदार गेम के चलते वापसी की और पांचवा गेम जीता। मोनिका बत्रा ने इस गेम में एडिना डायकोनू के खिलाफ 11-5, 11-9, 11-9 से जीत हासिल कर ली। रोमानिया ओलंपिक में चौथी वरीय टीम है।

अब महिला टीम टेबल टेनिस क्वार्टरफाइनल में भारत का मुकाबला अमेरिका या जर्मनी से होगा। यह मैच मंगलवार को खेला जाएगा। ओलंपिक में टेबल टेनिस टीम स्पर्धाओं में यह भारत की पहली उपस्थिति है।

इसके बाद भारत ने मनिका के शानदार गेम के चलते वापसी की और पांचवा गेम जीता। मोनिका बत्रा ने इस गेम में एडिना डायकोनू के खिलाफ 11-5, 11-9, 11-9 से जीत हासिल कर ली। रोमानिया ओलंपिक में चौथी वरीय टीम है।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार