Air Pistol SH1: भारतीय पैरा-शूटर मनीष नरवाल लगातार दूसरे स्वर्ण पदक की राह पर बने हुए हैं, उन्होंने यहां चेटोरौक्स इंटरनेशनल शूटिंग रेंज में पेरिस पैरालंपिक में शुक्रवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

नरवाल क्वालीफिकेशन राउंड में 565 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि उनके हमवतन रुद्रांश खंडेलवाल 561 के साथ नौवें स्थान पर रहने के बाद मेडल राउंड में जगह बनाने से चूक गए। वह उज्बेकिस्तान के सर्वर इब्रागिमोव से सिर्फ एक अंक पीछे थे, जिन्होंने फाइनल में आखिरी क्वालिफिकेशन स्थान हासिल किया।

Advertisement

टोक्यो पैरालंपिक में मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नरवाल ने खराब शुरुआत से उबरते हुए खुद को पदक की दौड़ में बरकरार रखा है। फाइनल शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे खेला जाएगा।

नरवाल क्वालीफिकेशन राउंड में 565 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि उनके हमवतन रुद्रांश खंडेलवाल 561 के साथ नौवें स्थान पर रहने के बाद मेडल राउंड में जगह बनाने से चूक गए। वह उज्बेकिस्तान के सर्वर इब्रागिमोव से सिर्फ एक अंक पीछे थे, जिन्होंने फाइनल में आखिरी क्वालिफिकेशन स्थान हासिल किया।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार