Mayank Agarwal: मयंक अग्रवाल को फिट घोषित कर दिया गया है और वह हेल्थ इमरजेंसी से उबरने के बाद तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के छठे दौर में कर्नाटक का नेतृत्व करने के लिए वापसी को तैयार हैं।

Advertisement

अगरतला से सूरत की उड़ान के दौरान मंयक अग्रवाल ने फ्लाइट में गलती से एक थैली से पानी समझकर एक अनजान पदार्थ पी लिया था।

Advertisement

ऐसे में उन्हें गले और मुंह में तकलीफ महसूस होने लगी और उल्टी भी हुई। मयंक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई।

शुरुआत में मयंक पेट में तकलीफ और सूजन के कारण 48 घंटों तक बोल नहीं सके। बाद में उनकी हालत ठीक थी और मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चला कि उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं है।

मयंक अब पूरी तरह से ठीक हैं और वे मैदान पर वापसी के लिए बेताब हैं। देवदत्त पडिक्कल के साथ अग्रवाल की वापसी से कर्नाटक लाइनअप मजबूत होगा।

9 फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के छठे दौर में कर्नाटक का मुकाबला तमिलनाडु से होगा।

Advertisement

कर्नाटक टीम : मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, आर समर्थ, निकिन जोस, मनीष पांडे, शरथ श्रीनिवास (विकेटकीपर), अनीश केवी, विशाक विजय कुमार, वी कौशिक, के शशिकुमार, सुजय सातेरी (विकेटकीपर), एम वेंकटेश, विदवथ कावेरप्पा, किशन बेदारे, रोहित कुमार, हार्दिक राज।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार