दीक्षा डागर समेत भारतीय खिलाड़ियों के लिए एमसीबी लेडीज क्लासिक 2026 का अंतिम दिन चुनौतीपूर्ण रहा। शानदार शुरुआत के बावजूद भारतीय दल लीडरबोर्ड में नीचे खिसक गया। शुरुआती दो दिनों में मजबूत प्रदर्शन करने वाली भारतीय तिकड़ी तीसरे दिन अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी। एक ओर, भारतीय खिलाड़ियों को अंतिम दौर में निराशा हाथ लगी, वहीं स्मिला टार्निंग सोंडरबी ने शानदार और संयमित प्रदर्शन करते हुए अपना दूसरा लेडीज यूरोपियन टूर जीता।

Advertisement

दीक्षा ने पहले दो राउंड में 68 और 69 का स्कोर करते हुए आत्मविश्वास भरी शुरुआत की थी, लेकिन अंतिम राउंड में 74 का कार्ड खेलते हुए वह संयुक्त 21वें स्थान पर रहीं। उनके अंतिम राउंड में नौवें होल पर सिर्फ एक बर्डी आई, जबकि पहले, 10वें और 15वें होल पर शॉट गंवाने की वजह से वह बेहतर स्थान हासिल करने से चूक गईं।

Advertisement

त्वेसा मलिक के प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती राउंड में 70 और 71 का स्कोर बनाने के बाद, उन्होंने 73 का स्कोर किया और संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर रहीं।

71 और 69 के राउंड के साथ सभी को प्रभावित करने वालीं हिताशी बख्शी को अंतिम दिन सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हिताशी ने 76 का स्कोर किया और संयुक्त रूप से 58वें स्थान पर खिसक गईं।

स्मिला ने एमसीबी लेडीज क्लासिक के पहले संस्करण में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने लीजेंड कोर्स, कॉन्स्टेंस बेले मारे प्लाज के अंतिम होल पर शानदार बर्डी लगाकर खिताब जीता। डेनमार्क की खिलाड़ी ने अंतिम राउंड में 67 का कार्ड खेला और कुल 14-अंडर-पार स्कोर के साथ टूर्नामेंट समाप्त किया। उनकी शुरुआत तीन लगातार पार के साथ हुई, लेकिन चौथे होल पर बोगी से थोड़ी मुश्किल आई। हालांकि, उन्होंने जल्द वापसी करते हुए छठे होल पर ईगल लगाया और फिर नौवें और 10वें होल पर बर्डी बनाकर खिताब की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा।

बैक नाइन पर अपना संयम बनाए रखते हुए, स्मिला ने 13वें होल पर एक और बर्डी जोड़ी। 14वें होल पर एक बोगी के साथ वे थोड़ी लड़खड़ाईं, लेकिन 15वें और निर्णायक 18वें होल पर बर्डी लगाकर शानदार वापसी की। उनके आखिरी पुट ने एक यादगार जीत पक्की कर दी, जिसमें उनकी मां कर्स्टन ने उनके कैडी की भूमिका निभाई।

Advertisement

स्वीडन की काजसा अरवेफजेल ने बिना किसी बोगी के 66 का शानदार स्कोर बनाकर क्लबहाउस का लक्ष्य 13-अंडर-पार पर सेट किया। आखिरकार, उन्होंने साउथ अफ्रीका की कैसेंड्रा अलेक्जेंडर के साथ दूसरा स्थान साझा किया। अलेक्जेंडर ने 16वें होल पर बर्डी और आखिरी होल पर ईगल बनाकर शानदार फिनिश के साथ यह स्कोर बराबर किया।

बैक नाइन पर अपना संयम बनाए रखते हुए, स्मिला ने 13वें होल पर एक और बर्डी जोड़ी। 14वें होल पर एक बोगी के साथ वे थोड़ी लड़खड़ाईं, लेकिन 15वें और निर्णायक 18वें होल पर बर्डी लगाकर शानदार वापसी की। उनके आखिरी पुट ने एक यादगार जीत पक्की कर दी, जिसमें उनकी मां कर्स्टन ने उनके कैडी की भूमिका निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेडीज यूरोपियन टूर अब एक हफ्ते के लिए रुकेगा। इसके बाद 14 से 17 मई तक अमुंडी जर्मन मास्टर्स के साथ हैम्बर्ग में दोबारा शुरू होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार