केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया पूर्वोत्तर के 3 दिवसीय दौरे पर हैं; उन्होंने शनिवार को शिलांग में एक अत्याधुनिक एकीकृत बहुउद्देशीय इनडोर खेल हॉल का उद्घाटन किया। खेल मंत्री ने यह भी घोषणा की है कि मेघालय में बहुत जल्द 150 करोड़ रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय हाई-एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा।

Advertisement

इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि यह सुविधा युवा एथलीट्स के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगी और मेघालय तथा व्यापक पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेलों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही, यह खेल इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी और खेल प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को निखारेगी।

Advertisement

शनिवार को 39वें नेशनल गेम्स 2027 की मेजबानी के लिए मेघालय की तैयारियों का जायजा लेते हुए मनसुख मांडविया ने एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, आईओए अध्यक्ष पीटी उषा, मेघालय के खेल मंत्री वाइलाडमिकी श्याला, पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के खेल अधिकारियों और केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान, डॉ. मांडविया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप, 39वें नेशनल गेम्स न केवल एक प्रमुख खेल आयोजन के रूप में काम करें, बल्कि मेघालय और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता और अनूठी पहचान को देश और दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में भी काम करें।

मनसुख मांडविया ने कहा, "मेघालय में 2027 में होने वाले 39वें नेशनल गेम्स के लिए हमारा संदेश है– स्थिरता और विविधता।"

खेलों की मेजबानी के लिए विभिन्न राज्यों से बढ़ती भागीदारी को देखते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेशनल गेम्स का फोकस प्रतिभा की पहचान और स्काउटिंग पर होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "नेशनल गेम्स का उपयोग डोपिंग के बारे में जागरूकता फैलाने के अवसर के रूप में भी किया जाना चाहिए। एथलीट्स को डोपिंग के प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।" डॉ. मांडविया ने कहा कि मेघालय में राष्ट्रीय खेलों के दौरान 'माय भारत' के स्वयंसेवकों को शामिल किया जाना चाहिए।

Advertisement

मनसुख मांडविया ने कहा, "मेघालय में 2027 में होने वाले 39वें नेशनल गेम्स के लिए हमारा संदेश है– स्थिरता और विविधता।"

Also Read: LIVE Cricket Score

कोनराड संगमा ने कहा, "उन्होंने मेघालय में खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक व्यापक और दूरदर्शी प्रयास किया है। खेल विज्ञान और आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने से लेकर मजबूत प्रतिभा पहचान और जमीनी स्तर के विकास कार्यक्रमों को स्थापित करने तक, मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल कायम की है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार