मेंस हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में सोमवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में एचआईएल जीसी ने अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में केन रसेल ने सर्वाधिक 3 गोल दागे।

Advertisement

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स ने पहले क्वार्टर की शुरुआत मजबूती से की। मुकाबले के 14वें मिनट में एचआईएल जीसी को पोनाल्टी कॉर्नर मिला। हीरो एचआईएल के मौजूदा टॉप गोल स्कोरर केन रसेल ने गेंद को नेट में डालकर सीजन का अपना 7वां गोल करते हुए टीम को बढ़त दिलाई।

Advertisement

जेम्स मजारेलो ने अपनी हाई लाइन बनाए रखी और अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को उनके ही हाफ में दबाव में रखा। मुकाबले के 23वें मिनट ललित कुमार उपाध्याय ने ड्रिबलिंग स्किल्स दिखाते हुए अपने मार्कर को चकमा दिया और गेंद को बेसलाइन के साथ ले जाकर गोल के सामने सैम वार्ड को एक परफेक्ट पास दिया। सैम वार्ड ने डाइव लगाकर गेंद को नेट में डाला। इसी के साथ जीसी की बढ़त दोगुनी हो गई।

अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स ने दूसरे हाफ की शुरुआत मजबूती से की। मुकाबले के 32वें मिनट में ब्लेक गोवर्स ने गोल करते हुए टीम का खाता खोला। हालांकि, अगले ही मिनट में एचआईएल जीसी को लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले और पहले दो प्रयासों के दौरान ड्रैगन्स के मजबूत डिफेंस के बावजूद केन रसेल (33वें मिनट) को तीसरी बार नहीं रोक पाए। यह मुकाबले में रसेल का दूसरा गोल था।

यहां से ड्रैगन्स ने अपने खेल में सुधार किया, लेकिन गोल के सामने बदकिस्मत रहे। 39वें मिनट में ड्रैगन्स के थॉमस सोर्सबी ने सर्कल के अंदर शानदार थ्रीडी स्किल्स दिखाते हुए गोल के सामने जगह बनाई, लेकिन उनके स्लैप शॉट को जीसी के गोलकीपर जेम्स मजारेलो ने बचा लिया।

आखिरी क्वार्टर के दूसरे मिनट में, जीसी को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला। मुकाबले के 47वें मिनट में, केन रसेल आगे बढ़े और एक जोरदार ड्रैगफ्लिक मारा जो ड्रैगन्स के गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह के सिर के ऊपर से निकलकर नेट में चला गया और उन्होंने सीजन की अपनी तीसरी हैट्रिक पूरी की।

Advertisement

यहां से ड्रैगन्स ने अपने खेल में सुधार किया, लेकिन गोल के सामने बदकिस्मत रहे। 39वें मिनट में ड्रैगन्स के थॉमस सोर्सबी ने सर्कल के अंदर शानदार थ्रीडी स्किल्स दिखाते हुए गोल के सामने जगह बनाई, लेकिन उनके स्लैप शॉट को जीसी के गोलकीपर जेम्स मजारेलो ने बचा लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुकाबले के बाद तमिलनाडु ड्रैगन्स के कप्तान अमित रोहिदास ने आईएएनएस से कहा, "मैच बहुत शानदार था। पहले हाफ में हमने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन दूसरे हाफ में हमने बेहतर खेला। अब हमारा एक और मैच आने वाला है, और हम उसमें अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार