फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होनी है। इस खिताबी मुकाबले को लेकर भारत में भी फैंस काफी उत्सुक हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि फाइनल में भी एक बार फिर लियोनेल मेसी का मैजिक दिखेगा, तो कुछ फैंस स्पेन को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।
केरल के मलप्पुरम में एक फैन ने कहा कि फाइनल मैच में स्पेन बाजी मारने में सफल रहेगा। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि खिताबी मुकाबले में स्पेन अर्जेंटीना को 2-1 से हराएगा। वहीं, एक अन्य फैन के अनुसार, अर्जेंटीना अपने दमदार खेल के बूते फाइनल में स्पेन से पार पाने में सफल रहेगा और मेसी के जादुई खेल के बूते अर्जेंटीना इतिहास रचेगा।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होनी है। इस खिताबी मुकाबले को लेकर भारत में भी फैंस काफी उत्सुक हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि फाइनल में भी एक बार फिर लियोनेल मेसी का मैजिक दिखेगा, तो कुछ फैंस स्पेन को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात के राजकोट में दिशा नाम की महिला फैन के अनुसार, खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम बाजी मारने में सफल रहेगी। वहीं, कुंजल नामक फैन ने कहा कि फाइनल मैच में अर्जेंटीना के जीतने के चांस 60, जबकि स्पेन के जीतने की संभावना 40 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट में कई मुकाबलों में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की है। एक फैन ने उम्मीद जताई कि फाइनल में लामिन यामल दमदार प्रदर्शन करेंगे और स्पेन को जीत दिलाने में सफल रहेंगे। अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, स्पेन की टीम 16 साल बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है।