Event Turns Messy: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी से जुड़े इवेंट के दौरान मैनेजमेंट में हुई कमियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। फिलहाल सीएम खुद खेल मंत्रालय संभालेंगी।

Advertisement

इस्तीफे में बिस्वास ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने कलकत्ता हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई है, इसलिए वह जांच की निष्पक्षता के लिए राज्य के खेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

सीएम ने अरूप बिस्वास के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए पत्र में लिखा, "मैं 13 दिसंबर 2025 को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में हुई घटना की निष्पक्ष जांच के लिए खेल विभाग की ओर से राहत देने के खेल मंत्री के विचार और इरादे की सराहना करती हूं। मुझे लगता है कि वह बिल्कुल सही हैं और जब तक निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक खेल विभाग की देखभाल मैं ही करूंगी।"

अरूप बिस्वास राज्य के बिजली मंत्री भी हैं। ऐसे में खेल मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बावजूद, अरूप बिस्वास राज्य कैबिनेट के सदस्य बने रहेंगे।

पिछले हफ्ते साल्ट लेक स्टेडियम में मैनेजमेंट की गंभीर कमियों के कारण हुई अराजकता के बाद अरूप बिस्वास को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि मेसी से जुड़े इस इवेंट में अव्यवस्था देखी गई थी। गुस्साए फैंस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

पिछले हफ्ते साल्ट लेक स्टेडियम में मैनेजमेंट की गंभीर कमियों के कारण हुई अराजकता के बाद अरूप बिस्वास को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इन आरोपों ने इवेंट से जुड़े राजनीतिक विवाद को और बढ़ा दिया, जिसमें विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार पर घोर कुप्रबंधन और पक्षपात का आरोप लगाया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार