इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन (एफआईबीए) ने बताया है कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स के लिए महिला बास्केटबॉल प्री-क्वालिफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन मेक्सिको के ग्वाडलहारा में किया जाएगा।

Advertisement

सितंबर में बर्लिन में होने वाले 2026 एफआईबीए ​​महिला बास्केटबॉल वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने वाली आठ टीमें 17 से 23 अगस्त तक ओलंपिक प्री-क्वालिफायर में हिस्सा लेंगी। सिर्फ टूर्नामेंट की विजेता ही फरवरी 2028 में होने वाले एफआईबीए ​​महिला ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी।

Advertisement

अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सेनेगल, साउथ सूडान और मेक्सिको (जो कोलंबिया की जगह लेगा) को अपने ओलंपिक सपनों को पूरा करने का एक और मौका मिलेगा। मेक्सिको को यह मौका इसलिए मिला है, क्योंकि वह महिलाओं की एफआईबीए विश्व रैंकिंग में अपने महाद्वीप की सबसे ऊंची रैंक वाली ऐसी टीम है, जिसने पहले टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं किया था। अब वह कोलंबिया की जगह प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। यह फैसला एफआईबीए के नियमों के अनुरूप लिया गया है, जिसके तहत किसी टीम के हटने की स्थिति में उसकी जगह योग्य और सर्वोच्च रैंक वाली उपलब्ध टीम को मौका दिया जाता है।

सितंबर में बर्लिन में होने वाले 2026 एफआईबीए ​​महिला बास्केटबॉल वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने वाली आठ टीमें 17 से 23 अगस्त तक ओलंपिक प्री-क्वालिफायर में हिस्सा लेंगी। सिर्फ टूर्नामेंट की विजेता ही फरवरी 2028 में होने वाले एफआईबीए ​​महिला ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

एफआईबीए​​ विमेंस ओलंपिक प्री-क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले आठ देशों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने ग्रुप में दूसरे विरोधियों के खिलाफ सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी, और उसके बाद के फाइनल की विजेता को एफआईबीए​​ ​​विमेंस ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 2028 का टिकट मिलेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार